चश्मा साफ करने वाला कपड़ा हो गया है गंदा? फेंकने के बजाय अपनाएं यह आसान हैक, मिनटों में नए जैसा चमकेगा

चश्मा लगाने वालों के लिए चश्मे के साथ-साथ इसका कपड़ा भी काफी मायने रखता है। अगर कपड़ा गंदा हो गया है, तो इसे फेंकने से पहले नीचे दिए गए तरीकों से साफ करके नया जैसा बना लें।
Updated:- 2026-10-19, 12:25 IST
How to clean glasses microfiber cloth

How To Clean Glasses Microfiber Cloth: आजकल चश्मा लगाने वाले हर शख्स की जिंदगी में माइक्रोफाइबर कपड़े की बहुत अहमियत होती है। लेंस पर अगर जरा सा भी धब्बा या धूल आ जाए, तो इसी मुलायम कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे लगातार इस्तेमाल करने की वजह से यह कपड़ा खुद ही पसीने, तेल और गंदगी से गंदा हो जाता है। बहुत बार लोग कपड़ा गंदा होने पर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं और नया कपड़ा खरीद लाते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करती हैं, तो अब आपको पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। घर पर ही कुछ आसान सी ट्रिक्स अपनाकर पुराने चश्मे के कपड़े को एकदम नया जैसा चमका सकती हैं।

चश्मे का गंदा कपड़ा साफ करने का तरीका

अगर चश्मे का कपड़ा बहुत ज्यादा गंदा हो गया है, तो इसे साफ करने के लिए आपको इन तरीके को अपनाना होगा। आइए जानते हैं यहां।

  • सफाई शुरू करने से पहले यह बेहद जरूरी है कि कपड़े पर जमी सूखी धूल को साफ कर लें।
  • अगर कपड़े में मिट्टी के बारीक कण फंसे रह जाएंगे, तो चश्मा साफ करते वक्त लेंस पर खरोंच (स्क्रेच) लग सकती हैं।इसलिए कपड़े को पानी में डालने से पहले उसे हल्के हाथों से झटक लें।

chashma kapda cleaning tips

image credit-magnific

हाथ से धोने का सेफ तरीका

माइक्रोफाइबर फैब्रिक बहुत नाजुक होता है, इसलिए इसे हाथ से धोना काफी बेहतर माना जाता है। आप नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकती हैं।

  • सबसे पहले एक साफ बर्तन में थोड़ा सा गुनगुना या ठंडा पानी भरें।
  • पानी में बिना ब्लीच वाला हल्का साबुन या शैंपू मिलाएं।
  • कपड़े को इस पानी में करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • बाद में उंगलियों की मदद से कपड़े को धीरे-धीरे रगड़ें।
  • साफ पानी से इसे तब तक धोएं जब तक साबुन झाग निकल न जाए।

यह भी पढ़ें- चश्मे पर बार-बार जमा हो जाती है भाप, ये हैक्स आ सकते हैं काम; बस 20 रुपये करने पड़ेंगे खर्च

सुखाते वक्त बिल्कुल न करें ये गलतियां

चश्मे का कपड़ा सुखाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। आइए जानते हैं।

  • धोने के बाद कपड़े को कभी भी जोर से मरोड़ें या निचोड़ें नहीं। ऐसा करने से इसके बारीक फाइबर्स टूट सकते हैं।
  • पानी निकालने के बाद इसे किसी साफ तौलिये पर फैला दें।
  • तेज धूप, हीटर या गर्म ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचें।
  • जब तक कपड़ा पूरी तरह न सूख जाए, इसका इस्तेमाल न करें।

chashma kapda kaise saaf kare

image credit-magnific

कपड़े को हमेशा नए जैसा बनाए रखने के टिप्स

अगर आप चाहती हैं कि चश्मे का कपड़ा गंदा न हो, तो इन बातों का ख्याल रखें।

  • हर 10 से 15 दिन में इस कपड़े को एक बार जरूर धो लें।
  • इस्तेमाल के बाद इसे हमेशा चश्मे के बॉक्स या किसी साफ पाउच में ही रखें।
  • कपड़े को चमकाने के लिए कभी भी ब्लीच या हार्ड डिटर्जेंट का उपयोग न करें।

ऊपर दी गईं बातों का ध्यान रख आप अपने चश्मे के कपड़े को आसानी से साफ कर सकती हैं और एकदम नया बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Spectacles Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ गए हैं गंदे निशान, तो घर की इन 2 चीजों से शीशा चमकेगा बिल्कुल नए जैसा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- magnific

FAQ
क्या चश्मे के कपड़े की जगह टी-शर्ट या टिश्यू से चश्मा साफ कर सकते हैं?
नहीं, टी-शर्ट या टिश्यू में खुरदरे रेशे होते हैं जो लेंस पर बारीक स्क्रैच डाल सकते हैं, इसलिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़ा ही इस्तेमाल करें।
माइक्रोफाइबर कपड़ा काला या पीला क्यों पड़ जाता है?
लगातार हाथों के पसीने, चेहरे के ऑयल और बाहर की धूल के संपर्क में आने से इसके रोम में गंदगी जम जाती है, जिससे इसका रंग बदल जाता है।
चश्मे का कपड़ा खो जाए तो तुरंत क्या विकल्प इस्तेमाल कर सकते हैं?
आपातकाल में आप साफ सूती रुमाल को हल्का गीला करके इस्तेमाल कर सकतR हैं, लेकिन रोजमर्रा के लिए नया माइक्रोफाइबर कपड़ा लेना ही सबसे सही रहता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।