Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

Tiles Cleaning Hack: टाइल्स के बीच जमी गंदगी होगी साफ, बाथरूम में रखी यह 1 चीज आएगी काम

Bathroom Tile Cleaner Home Remedy: बाथरूम की टाइल्स के बीच जमी जिद्दी गंदगी और फंगस को साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह तरीका साबुन, शैंपू और मैल से जमे दागों को हटाने में मदद करता है।
Updated:- 2026-08-25, 15:05 IST
how to clean bathroom tiles

Bathroom Tiles Cleaning Hacks: बाथरूम घर का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल और लगातार पानी के संपर्क में रहने के कारण बाथरूम की टाइल्स के बीच में जिद्दी मैल, फंगस और पीलापन जम जाता है। अगर इसे समय पर साफ न किया जाए, तो घंटों रगड़ने के बाद भी इसे क्लीन करना मुश्किल हो जाता है।

लोग इन जिद्दी दाग को हटाने के लिए केमिकल क्लीनर खरीदकर लाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि टाइल्स की सफाई का समाधान आपके बाथरूम में मौजूद है। वह है टूथपेस्ट। नीचे लेख में जानें टाइल्स के बीच जमी गंदगी (How To Clean Bathroom Tiles) मिनटों में चमकाने वाला तरीका।

बाथरूम की टाइल्स के किनारे पर मैल क्यों जमता है?

बाथरूम की टाइल्स पर गंदगी जमा होने के कई कारण होते हैं। नहाते समय इस्तेमाल होने वाला साबुन, शैंपू और शरीर का मैल पानी के साथ मिलकर टाइल्स की लाइन में जमा हो जाता है। अगर समय रहते इनकी सफाई न की जाए, तो यह दाग और भी ज्यादा पक्के हो जाते हैं और टाइल्स अपनी चमक खो देती हैं।

Bathroom tile cleaner home remedies

इसे भी पढ़ें- बाथरूम में शॉवर ग्लास पर जम गए हैं जिद्दी दाग, तो घर पर फ्री में बनाए ये घोल; चमक द‍िखेगी नई जैसी

बाथरूम की टाइल्स को साफ करने सस्ता तरीका

बाथरूम में मौजूद टूथपेस्ट की मदद से आप टाइल्स के बीच जमी गंदगी को साफ कर सकती हैं। टूथपेस्ट में माइल्ड एब्रेसिव गुण और बेकिंग सोडा जैसे तत्व होते हैं, जो जिद्दी दागों को काटने और टाइल्स को चमकाने में बेहद असरदार साबित होते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद मिंट और क्लीनिंग एजेंट्स बदबू और बैक्टीरिया को भी दूर भगाते हैं।

पेस्ट इस्तेमाल करने का तरीका

  • टाइल्स को साफ करने के लिए एक कटोरी में दो से तीन चम्मच सफेद टूथपेस्ट लें।
  • अब अगर दाग बहुत पुराने और जिद्दी हैं, तो इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिला लें।
  • इसके बाद मिश्रण को ब्रश की मदद से टाइल्स के बीच जमी काली या पीली लाइनों पर लगाएं।
  • फिर पेस्ट लगाने के बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब पुराना टूथब्रश लेकर लाइनों को हल्के हाथों से रगड़ें।
  • आखिर में साफ पानी से बाथरूम की फर्श और दीवारों को अच्छी तरह धो लें।
  • आपकी टाइल्स एकदम नई जैसी चमक उठेंगी।

toothpaste hack to clean tiles

बाथरूम साफ करने के अन्य नुस्खे

अगर आपके बाथरूम में टूथपेस्ट नहीं है, तो आप नीचे बताए गए 2 तरीकों को आजमा सकती हैं। जानें क्या हैं वे चीजे-

  • सफेद सिरके और बेकिंग सोडा का घोल बनाकर टाइल्स पर छिड़कने से फंगस और जिद्दी दाग चुटकियों में गायब हो जाते हैं।
  • अगर टाइल्स पर बहुत ज्यादा काली फंगस जम गई है, तो हाइड्रोजन पेरोक्साइड का स्प्रे करके थोड़ी देर छोड़ दें और फिर ब्रश से साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें- बाथरूम के जिद्दी से जिद्दी दागों की होगी परमानेंट छुट्टी, आजमाएं ये 6 इजी क्लीनिंग हैक्स

इन तरीकों को आजमाकर आप अपने बाथरूम की टाइल्स के बीच जमी गदंगी को आसानी से साफ कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific


FAQ
टाइल्स पर पड़े जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं?
पीले दागों पर बेकिंग सोडा छिड़ककर ऊपर से सिरके का स्प्रे करें और 10 मिनट बाद रगड़कर धो लें।
खारे पानी के सफेद निशानों को टाइल्स से कैसे मिटाएं?
गुनगुने पानी में सफेद सिरका मिलाकर स्प्रे करने से खारे पानी के जिद्दी दाग तुरंत घुल जाते हैं।
टूथब्रश से टाइल्स साफ करना क्यों फायदेमंद माना जाता है?
टूथब्रश के बारीक ब्रिसल्स टाइल्स के बीच के पतले और गहरे हिस्सों तक आसानी से पहुंच जाते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।