Cleaning Tips: झूमर की खोई चमक वापस लाएगा यह घरेलू तरीका, बिना मेहनत के शीशे जैसा चमकेगा हर क्रिस्टल

बिना झूमर उतारे चमक चाहिए। जानिए सिर्फ 3 किचन की चीजों से घर पर बना स्प्रे कैसे 10 मिनट में क्रिस्टल झूमर को नया जैसा चमका देता है, वो भी बिना दाग और खरोंच के?
Updated:- 2026-10-28, 12:23 IST
clean chandelier at home

दिवाली आते ही हर घर में सफाई शुरू हो जाती है, लेकिन एक चीज है जो सबसे ज्यादा गंदी दिखती है और साफ करना सबसे मुश्किल लगता है, वो है छत पर टंगा क्रिस्टल वाला झूमर। महीनों की धूल, किचन के तेल की चिपचिपाहट और नमी से उसके क्रिस्टल काले और बेजान लगने लगते हैं। उसे उतार कर एक-एक मोती साफ करना किसी सजा से कम नहीं होती है। अब आपको सीढ़ी पर चढ़कर घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं है। एक घरेलू स्प्रे से आप नीचे खड़े-खड़े ही उसे नई जैसी चमक दे सकते हैं।

कैसे साफ करें क्रिस्टल वाला झूमर?

अक्सर लोग झूमर को सिर्फ इसलिए साफ नहीं करते क्योंकि डर लगता है कि कहीं क्रिस्टल टूट न जाए या वायरिंग खराब न हो जाए। मार्केट में मिलने वाले केमिकल क्लीनर से क्रिस्टल पर दाग भी पड़ जाते हैं। ऐसे में सबसे सेफ है घर में बना नॉन-केमिकल स्प्रे। इसमें सिर्फ 3 चीजें लगती हैं जो आपके किचन में ही मौजूद हैं और इसकी खास बात ये है कि आपको झूमर को खोलने या उतारने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आपका झूमर लगा रहेगा और चमक लौट आएगी।

1 (58)

Photo Credit: Magnific

घर पर क्लीनिंग स्प्रे कैसे बनाएं?

आपको बाहर से कुछ महंगा लाने की जरूरत नहीं है।

सामग्री:

  • एक स्प्रे बोतल
  • 2 कप गुनगुना पानी 
  • 1/4 कप सफेद सिरका
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 2-3 बूंद डिश वॉश लिक्विड

बनाने का तरीका: सबसे पहले स्प्रे बोतल में गुनगुना पानी लें, उसमें सिरका और डिश वॉश डालें। आखिर में बेकिंग सोडा डालते ही हल्का झाग बनेगा। बोतल को हल्के हाथ से हिलाएं, तेज न हिलाएं। आपका जादुई स्प्रे तैयार हो जाएगा। सिरका क्रिस्टल की चिपचिपाहट काटता है और बेकिंग सोडा बिना खरोंच के चमक लाता है।

बिना उतारे झूमर साफ करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

1. सबसे पहले सेफ्टी का ध्यान रखें

झूमर साफ करने से पहले उसका मेन स्विच बंद कर दें। सिर्फ बटन बंद करना काफी नहीं है, MCB से लाइट काट दें। नीचे फर्श पर एक पुरानी बेडशीट या अखबार बिछा दें ताकि गंदा पानी सीधे फर्श पर न गिरे।

2. सूखी धूल हटाना सबसे जरूरी है

सीधे गीला स्प्रे मत मारें। पहले एक माइक्रोफाइबर डस्टर या मुलायम पेंट ब्रश से सारे क्रिस्टल्स की सूखी धूल झाड़ लें। अगर आप सीधे स्प्रे मारेंगे तो धूल गीली होकर और ज्यादा चिपक जाएगी।

2 (57)

Photo Credit: Pinterest (The Crystal Place)

3. अब जादुई स्प्रे का इस्तेमाल करें

अब स्प्रे बोतल से हर क्रिस्टल पर हल्का-हल्का स्प्रे करें। बहुत ज्यादा गीला न करें, बस इतना कि बूंदें टपकने लगें। 2 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि सॉल्यूशन तेल और गंदगी को घोल दे।

4. बिना पोंछे सुखाएं

इसमें पोंछने की भी जरूरत नहीं है। अगर आपके पास समय है तो इसे खुद सूखने दें। अगर जल्दी चमक चाहिए तो नीचे से एक सॉफ्ट कॉटन के दस्ताने पहन कर हर क्रिस्टल को हल्के हाथ से पकड़ कर पोंछ लें। कभी भी पेपर या अखबार से न पोंछें, उससे स्क्रैच आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें- दिवाली की सफाई में धूल के कणों से बिगड़ सकती है सेहत, छींक और एलर्जी से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

किन गलतियों से बचना चाहिए?

  1.  कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, जिससे क्रिस्टल क्रैक हो सकते हैं।
  2.  Windex जैसे अमोनिया वाले क्लीनर से बचें, ये क्रिस्टल की कोटिंग खराब कर देते हैं।
  3.  झूमर पर झूल कर या क्रिस्टल खींच कर साफ न करें, पूरा बैलेंस बिगड़ सकता है।
  4.  महीने में एक बार सिर्फ डस्टिंग कर देंगे तो साल में सिर्फ 2 बार ही डीप क्लीनिंग की जरूरत पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- धनतेरस से पहले घर की इन 5 जगहों की जरूर करें सफाई, दिवाली की तैयारी होगी आसान

क्रिस्टल झूमर आपके घर की शान होता है, उसकी चमक से ही पूरे ड्राइंग रूम का लुक बदल जाता है। इसे साफ करने के लिए महंगे क्लीनर या प्रोफेशनल को बुलाने की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद सिरका और बेकिंग सोडा से बना ये स्प्रे न सिर्फ पैसे बचाता है बल्कि आपके झूमर को बिना किसी नुकसान के शीशे जैसी चमक देता है। इस दिवाली इस आसान ट्रिक को जरूर ट्राई करें, आपके मेहमान जरूर पूछेंगे कि क्या आपने नया झूमर लगवाया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या सिरका वाले स्प्रे से झूमर की वायरिंग खराब हो सकती है?
नहीं, अगर आप सही तरीका अपनाएं। स्प्रे को सीधे बल्ब होल्डर या तारों पर न मारें, सिर्फ क्रिस्टल पर हल्का स्प्रे करें और मेन स्विच पहले से बंद रखें। स्प्रे की मात्रा कम रखें तो पानी ऊपर तक नहीं पहुंचता।
पीतल या मेटल वाले झूमर पर भी यही स्प्रे काम करेगा?
पीतल वाले झूमर पर सिरका और बेकिंग सोडा वाला स्प्रे इस्तेमाल न करें, इससे कालापन आ सकता है। मेटल वाले झूमर के लिए सिर्फ गुनगुने पानी में डिश वॉश मिलाकर साफ करना ज्यादा सेफ है।
झूमर को कितने दिन में एक बार साफ करना चाहिए?
अगर आपका घर मेन रोड पर है या किचन के पास झूमर लगा है तो हर 15 दिन में सूखी डस्टिंग और हर 2-3 महीने में एक बार इस स्प्रे से डीप क्लीनिंग करें। इससे धूल जमेगी ही नहीं और चमक बनी रहेगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।