कमरा हो या किचन, महिलाएं इनकी रोजाना सफाई करती हैं ताकि गंदगी के कारण कीड़े-मकोड़े दिखाई न दें। हालांकि, कई बार रसोईघर में लाख कोशिशों के बाद भी कॉकरोच (तिलचट्टे) और चींटियां आतंक मचाकर रखते हैं। इनका अगर तुरंत समाधान न निकाला जाए, तो ये स्टोर किए गए राशन, किचन स्लैब और बर्तनों में घूम-घूमकर गंदगी फैलाते हैं। कॉकरोच और चींटियों से छुटकारा पाने के लिए आमतौर पर लोग बाजार में बिकने वाले केमिकल स्प्रे खरीदकर लाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके इन्हें बिना मारे दूर भगा सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें-

कॉकरोच और चींटियों को घर से दूर भगाने के 4 तरीके

अगर आपके घर, रसोई या फिर राशन की बोरी में चींटियों या फिर कॉकरोच के छोटे-छोटे बच्चे घूम रहे हैं, तो इन्हें दूर करने और गंदगी होने से बचाने के लिए आप नीचे बताए गए घरेलू तरीके आजमा सकती हैं।

1. पुदीने के तेल वाला तरीका आजमाएं

पुदीने का तेल आपके घर से अनचाहे कीड़े-मकोड़ों को दूर भगाने का असरदार तरीका है। कीड़ों को इस तेल की तेज और ठंडी खुशबू बिल्कुल पसंद नहीं आती है। यह आपके घर को सुरक्षित रखने का एक पूरी तरह से सुरक्षित है।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले एक स्प्रे बोतल लेकर इसमें पानी भरें।
  • अब इस पानी में शुद्ध पुदीने की तेल की लगभग 10 से 15 बूंदें मिला लें।
  • इस्तेमाल करने से पहले बोतल को अच्छी तरह जरूर हिलाएं ताकि तेल और पानी आपस में अच्छे से मिल जाएं।

2. तेज पत्ता से दूर करें कॉकरोच और चींटियां

तेज पत्ते का इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं होता बल्कि यह रसोई के सामान को सुरक्षित रखने में भी बहुत मदद करता है। खाने की चीजों को खराब करने वाले कीड़ों को तेज पत्ते की सोंधी और तेज महक बिल्कुल अच्छी नहीं लगती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सूखे हुए तेज पत्तों को अपने हाथों के बीच में रखकर थोड़ा सा क्रश कर लें।
  • इनकी प्राकृतिक खुशबू बाहर आ जाए।
  • आप इन कुचले हुए पत्तों को साफ टिशू पेपर पर रखकर भी रख सकती हैं।

3. नीम का तेल और पाउडर का इस्तेमाल

घर में मौजूद कॉकरोच और चींटियों को भगाने के लिए नीम का तेल प्राकृतिक इलाज है। बता दें कि नीम का तेल और पाउडर सामान्य तरीकों से अलग काम करते हैं क्योंकि यह सिर्फ कॉकरोच और चींटियों को भगाते नहीं हैं, बल्कि उनकी संख्या को बढ़ने से भी रोकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • अगर आप नीम का तेल इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसकी कुछ बूंदों को पानी में मिला लें।
  • आप चाहें, तो डिश सोप की एक बूंद भी मिला सकती हैं।
  • अगर आप नीम पाउडर का उपयोग कर रही हैं, तो इसे सीधे प्रभावित जगह पर छिड़कें।

4. सफेद सिरका से दूर भगाएं कॉकरोच और चींटियां

सफेद सिरका घर की सफाई करने के साथ-साथ कीड़ों को दूर भगाने का भी एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। इसकी तेज अम्लीय खुशबू कॉकरोच और चींटियों के रास्ते को भ्रमित कर देती है जिससे वे आपके घर में रास्ता भूल जाते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर घोल तैयार करें।
  • आप इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर या बाल्टी में मिलाकर तुरंत उपयोग कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- टॉयलेट सीट पर जमे दाग को हटाने के लिए रगड़ें यह चीज, मिलेगा गजब का रिजल्ट

इन तरीकों को आजमाकर आप बिना पैसे खर्च किए हुए कॉकरोच और चींटियों को भगा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Magnific