बच्चों की कॉपी-किताब और स्टेशनरी से जुड़ा सामान व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए हम आमतौर पर बाजार में मिलने वाले प्लास्टिक और लकड़ी वाले डिजाइनर बुकशेल्फ खरीदकर लाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप घर में बेकार पड़े प्लास्टिक क्रेट या फिर कार्डबोर्ड की मदद से किताब रखने वाली रैक बना सकती हैं। इसकी खासियत यह है कि इसे मात्र 50 रुपये के खर्च में तैयार हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसे बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।

50 रुपये में बच्चों की बुकशेल्फ कैसे बनाएं?

बच्चों की सुंदर और डिजाइनर बुकशेल्फ बनाने के लिए आपको प्लास्टिक क्रेट की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास क्रेट नहीं है, तो आप मजबूत कार्डबोर्ड बॉक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे जानें इसके अलावा जरूरी चीजों के नाम-

 प्लास्टिक क्रेट से बुकशेल्फ बनाने के लिए जरूरी सामान

अगर आप अपने बच्चे के लिए मार्केट से बुकशेल्फ खरीदने का सोच रही हैं, तो थोड़ा रुकिए। अगर आपके घर में प्लास्टिक क्रेट पर तो आप इससे किताब रखने की शेल्फ बना लें।

  • प्लास्टिक क्रेट- 2-3
  • तार- 1-2 मीटर (20-30 रुपये)
  • अखबार- 10-15 शीट
  • गोंद- 1-2 बोतल (10-20 रुपये)

प्लास्टिक क्रेट से बुकशेल्फ बनाने का तरीका

जरूरी सामान इकट्ठा करने के बाद क्रेट को साफ करके आप बुकशेल्फ बनाने का प्रोसेस शुरू कर सकती हैं। नीचे पढ़ें-

  • बुकशेल्फ बनाने के लिए क्रेट को एक-दूसरे से तार की मदद से बांध दें।
  • इसके बाद क्रेट के अंदर लगाने के लिए कार्डबोर्ड को नापकर काटें और उस पर गोंद की मदद से अखबार चिपकाकर मजबूत बेस तैयार कर लें।
  • अब इसे कुछ देर धूप में सूखने के लिए छोड़ दें।
  • सूखने के बाद इसमें आप चाहें, तो अपना मनपसंद कलर पेंट कर सकती हैं।
  • अब तैयार किए गए कार्डबोर्ड बॉक्स को प्लास्टिक क्रेट के अंदर फिट कर दें।
  • बुकशेल्फ को सुंदर बनाने के लिए सभी किनारों को मल्टीकलर टेप से चिपकाएं।
  • इसके बाद इसे तय जगह पर रखकर किताबों को सेट करें और इसके ऊपर छोटे-छोटे प्लांटर्स और शोपीस रखें।

कार्डबोर्ड बॉक्स से बुकशेल्फ कैसे बनाएं?

अगर आपके पास प्लास्टिक क्रेट नहीं है, तो आप कार्डबोर्ड के डिब्बे से इसे बना सकती हैं। नीचे पढ़ें इसे बनाने का आसान तरीका और जरूरी सामान-

 कार्डबोर्ड से बुकशेल्फ बनाने के लिए जरूरी सामान

  • मोटे कार्डबोर्ड के डिब्बे- 2
  • रंगीन चार्ट पेपर- 2-3 (10-20 रुपये)
  • रंगीन टेप- 2 रोल (10 रुपये)
  • ग्लू- 1 बोतल (10 रुपये)
  • अखबार- 5-6 शीट

कार्डबोर्ड बॉक्स से बुकशेल्फ बनाने का तरीका

कार्डबोर्ड बॉक्स से बुकशेल्फ के लिए जरूरी सामान इकट्ठा करने के बाद नीचे बताए गए तरीके से बना सकती हैं। पढ़ें प्रोसेस-

  • कार्डबोर्ड से बुकशेल्फ बनाने के लिए आप अपने तय नाप और लंबाई के हिसाब से डिब्बा लें।
  • अब इसे अच्छे से साफ करके इसके अंदर अखबार की 2-2 लेयर गोंद से चिपकाएं। ऐसा करने से गत्ता मजबूत हो जाएगा।
  • इसके बाद इसे कुछ देर के लिए धूप में रखें। जब यह अच्छे से सूख जाए, तब इसके अंदर रंगीन चार्ट पेपर पर ग्लू लगाकर चिपकाएं।
  • 1 घंटा छोड़ने के बाद इसके चारों किनारों और बीच में रंगीन टेप लगाएं। ऐसा करने से यह देखने में खूबसूरत लगने लगेगा।
  • अगर आपके पास पेंट रखा है, तो आप चार्ट-पेपर लगाने की जगह इसे कलर कर सकती हैं।
  • अगर आपकी ड्राइंग अच्छी है, तो उस पर कार्टून या फिर कोट्स लिख सकती हैं।
  • अच्छे से सुखाने के बाद बच्चे के कमरे में रखें और किताबों को सेट करें।
  • किताबें रखने के बाद इसके ऊपर 1-2 आर्टिफिशियल प्लांट या शोपीस रखें।
  • इससे यह देखने में लग्जरी और महंगा बुकशेल्फ नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें- टूट गई सब्जी वाली प्लास्टिक की टोकरी? फेंकने के बजाय लगाएं ये जुगाड़

निष्कर्ष

अब आप जान गई होंगी कि कैसे घर पर बेकार पड़े कबाड़ की चीजों का सही इस्तेमाल कर कमाल का सामान तैयार कर सकती हैं। अब ऐसे में अगर आपके पास प्लास्टिक क्रेट या कार्डबोर्ड है, तो फिर फटाफट बुकशेल्फ बना सकती हैं। 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image  Credit- Magnific,AI