PF के पैसों पर आपका हक होता है, आप इसे जब चाहे निकाल सकती हैं, लेकिन फिर भी लोगों को पैसे निकालने में परेशानी आती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि क्लेम करने के बाद भी पैसा तुरंत आपके अकाउंट में नहीं आता। इसके लिए आपको कुछ दिन इंतजार करना पड़ता है। अगर आप पहली बार पीएफ से पैसे निकालने जा रही हैं, तो यह बात आपको पता होनी चाहिए कि क्लेम करते ही तुरंत पैसे नहीं आने वाले। ऐसे लोगों को क्लेम का स्टेटस चेक करने में भी परेशानी होती है, क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आता कि उनका क्लेम सही से सबमिट हुआ भी है या नहीं। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई बार क्लेम करने के बाद मैसज ही नहीं आता, जिसकी वजह से अकाउंट में कब पैसे आएंगे, यह पता नहीं चल पाता।

PF क्लेम करने के बाद पैसे नहीं आ रहे हैं?

अगर 1 हफ्ते से ज्यादा समय लग रहा है, तो हो सकता है कि बीच में कोई सरकारी छुट्टी या फेस्टिवल आ गया हो या फिर आपके बैंक डिटेल्स, KYC या आधार लिंकिंग में कोई गड़बड़ी हो, जिसकी वजह से इसमें समय लग रहा हो। हालांकि, कई लोगों को इस बात का पता नहीं चल पाता कि स्टेटस चेक कहां से करना है। अगर आप भी परेशान हैं, तो इस टिप्स को फॉलो करें।

कैसे चेक करें क्लेम?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां आपको UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन करना है।
  • पासवर्ड नहीं याद है, तो आप फोन नंबर पर ओटीपी की मदद से लॉगइन कर सकती हैं।
  • लॉगइन करने के बाद आपको ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करना है।
  • यहां आपको ट्रेक क्लेम का स्टेटस नजर आएगा।
  • PF Claim Status पर क्लिक करके अपडेट चेक कर लें।
  • अगर Under Process लिखा आ रहा है, तो इसका मतलब है कि अभी जांच चल रही हैं और 3 से 4 दिनों में अकाउंट में पैसे आ जाएंगे।
  • Rejected लिखा आता है, तो हो सकता है कि क्लेम करने में कोई गलती हुई है, जिसकी वजह से ऐसा हुआ है।

क्लेम चेक करने का दूसरा तरीका

  • वेबसाइट पर चेक करने में परेशानी आ रही है, तो आप आप UMANG ऐप से भी चेक कर सकती हैं।
  • इस ऐप में भी पहले आपको रजिस्टर नंबर से लॉगइन करना होगा।
  • लॉगइन करने के बाद आप EPFO के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको क्लेम चेक का ऑप्शन मिल जाएगा।
  • यहां से आप सीधा क्लेम का स्टेटस चेक कर लेंगी।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- epfo, magnific