Mon Oct 5, 2026 | Updated 06:27 PM IST

मैटरनिटी लीव या करियर ब्रेक के दौरान पीएफ खाते का क्या होता है?

नौकरी से ब्रेक लेने या मैटरनिटी लीव पर जाने के दौरान पीएफ खाते की स्थिति को लेकर अक्सर लोगों को चिंता रहती है। जानते हैं, इससे संबंधित जानकारी...
Updated:- 2026-10-05, 16:30 IST
 epf account during maternity leave or break

नौकरी से ब्रेक लेना अब बेहद आम बात है। कोई उच्च शिक्षा के लिए काम छोड़ता है, तो कोई परिवार की जिम्मेदारियों या मदरहुड के कारण। कुछ लोग सिर्फ मानसिक थकान दूर करने के लिए भी कुछ समय का ब्रेक लेते हैं, लेकिन काम से दूरी बनाते ही सबसे पहला सवाल मन में यही आता है कि हमारे जमा ईपीएफ (EPF) पैसों का क्या होगा? क्या नया योगदान न होने पर पीएफ खाता बंद हो जाता है?

सच्चाई यह है कि नौकरी छोड़ने या ब्रेक लेने से आपका पीएफ खाता अचानक खत्म नहीं होता। जमा राशि सुरक्षित रहती है और वह आपकी अपनी ही रहती है।

मैटर्नटी लीव के दौरान पीएफ में योगदान

जब आप पेड मैटरनिटी लीव पर होती हैं, तो आपका पीएफ खाता सामान्य दिनों की तरह ही चलता रहता है।

  • कंपनियों की कानूनी जिम्मेदारी: इस अवकाश को वेतन का हिस्सा ही माना जाता है। इसलिए कंपनी और कर्मचारी दोनों का 12-12 प्रतिशत का हिस्सा जमा होता रहता है।
  • इंट्रेस्ट का फायदा: खाते में जमा कुल रकम पर सरकार द्वारा तय ब्याज (जैसे वर्ष 2025-26 के लिए 8.25%) बिना किसी रुकावट के मिलता रहता है।

2 - 2026-10-05T162354.234

करियर ब्रेक या बिना वेतन की छुट्टी पर असर

जैसे ही आपका वेतन मिलना बंद होता है या आप आधिकारिक रूप से इस्तीफा देते हैं, आपके खाते की स्थिति बदल जाती है।

  • सेवाएं बंद: वेतन न मिलने की स्थिति में महीने का पीएफ कटना तुरंत रुक जाता है।
  • पुराना पैसा रहता है चालू: भले ही नया पैसा जमा न हो, लेकिन पुराना जमा फंड 58 वर्ष की उम्र तक ब्याज कमाता रहता है, बशर्ते खाता Inoperative न हुआ हो।

क्या 1 से 2 साल के ब्रेक से खाता बंद हो जाता है?

बिल्कुल नहीं। एक या दो साल का छोटा करियर ब्रेक आपके पीएफ खाते को अक्रिय नहीं बनाता। जब आप दोबारा किसी नई कंपनी में काम शुरू करते हैं, तो पुराने पीएफ का पैसा आसानी से नए खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है। ईपीएफओ के नियमों के अनुसार, 55 साल की उम्र के बाद रिटायर या विदेश जाकर बस जाने में लगातार तीन साल तक लेन-देन न होने पर ही अक्रिय माना जाता है।

करियर ब्रेक के दौरान पैसे निकालने के नियम

ईपीएफ योजना 2026 के नए नियमों के तहत अगर आप बेरोजगार हैं, तो जरूरत पड़ने पर पीएफ की कुल राशि का 75% हिस्सा तुरंत निकाल सकते हैं। बाकी बचा 25% हिस्सा लगातार 12 महीने तक बेरोजगार रहने के बाद निकाला जा सकता है।

यह भी पढ़ें- EPFO Wage Ceiling: क्या सबकी सैलरी से कटेंगे ज्यादा पैसे? जानें PF के नए 25,000 वाले नियम का सच

दोबारा नौकरी शुरू करने पर क्या करें?

जब आप ब्रेक के बाद दोबारा नौकरी में लौटते हैं, तो आपको नया पीएफ खाता खोलने की जरूरत नहीं होती। आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) हमेशा एक ही रहता है। नए एम्प्लॉयर को अपना UAN दें और पुराने पीएफ का बैलेंस नए खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर लें।

1 - 2026-10-05T162351.406

करियर ब्रेक लेने से पहले की चेकलिस्ट

काम छोड़ने से पहले इन बातों की पुष्टि जरूर कर लें:

  • यूएएन सक्रिय हो और लॉगिन की जानकारी आपके पास हो।
  • आधार और बैंक अकाइंट की केवाईसी पूरी हो।
  • पुरानी कंपनी ने आपकी नौकरी छोड़ने की तारीख सिस्टम में दर्ज कर दी हो।
  • ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो।

निष्कर्ष

करियर ब्रेक लेने का मतलब यह नहीं है कि आपको तुरंत अपना पीएफ फंड निकालना ही पड़े। सबसे समझदारी भरा कदम यही है कि आप अपने रिटायरमेंट फंड को छेड़े बिना सुरक्षित रहने दें। ब्रेक पर जाने से पहले अपने डॉक्यूमेंट्स की जांच कर लें ताकि भविष्य में दोबारा काम शुरू करते समय ट्रांसफर या निकालने में कोई परेशानी न आए।

यह भी पढ़ें- EPFO की नई WhatsApp सेवा शुरू, जानें कैसे काम करता है यह सिस्टम?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या नई नौकरी मिलने पर पुराना पीएफ ट्रांसफर हो सकता है?
हां, आप अपने UAN के जरिए पुराने पीएफ बैलेंस को नई कंपनी के खाते में आसानी से ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं।
क्या 2 साल के ब्रेक से पीएफ अकाउंट इनऑपरेटिव हो जाता है?
नहीं, सिर्फ 1 या 2 साल के सामान्य ब्रेक से खाता अक्रिय नहीं होता।
क्या करियर ब्रेक के दौरान पीएफ का पैसा निकाला जा सकता है?
हां, ईपीएफ नियमों के तहत बेरोजगारी की स्थिति में 75% तक की राशि तुरंत और शेष 25% राशि 12 महीने बाद निकाली जा सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।