गर्मियों में मिलने वाली लीची स्वाद के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। अगर आप 15 दिनों तक लीची खाती हैं, तो यह शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, किसी भी चीज का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए सही मात्रा और सही समय का ध्यान रखना जरूरी है। आइए चंडीगढ़ की सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल से 15 दिन तक लीची खाने के फायदे और सही तरीके के बारे में जानते हैं।

15 दिन लीची खाने से क्‍या फायदे होंगे?

डाइजेशन को कर सकती है सपोर्ट- लीची में नेचुरल फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेस्टिव सिस्‍टम को सही तरीके से काम करने में मदद कर सकता है।

इम्यूनिटी में आती है मजबूती- लीची विटामिन सी का अच्‍छा स्रोत है, जो शरीर के इम्‍यून सिस्‍टम को सपोर्ट करता है।

तुरंत मिलती है एनर्जी- इसमें मौजूद नेचुरल शुगर शरीर को जल्‍दी एनर्जी देने में मदद करती है।

शरीर को करता है हाइड्रेट- लीची में पानी की मात्रा ज्‍यादा होती है, जिससे गर्मियों में शरीर को हाइड्रेशन मिल सकता है।

स्किन को देती है नेचुरल ग्लो- विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे स्किन हेल्दी नजर आ सकती है।

लीची खाना ज्यादा फायदेमंद या जूस पीना?

पूरी लीची खाना बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद रहता है। लीची का जूस शरीर को तरोताजा रखने और हाइड्रेट करने में मदद करता है, लेकिन जूस बनाने के दौरान फाइबर की मात्रा कम हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • खाली पेट बहुत ज्यादा लीची न खाएं।
  • एक्‍स्‍ट्रा चीनी मिलाने से बचें, क्‍योंकि लीची पहले से ही मीठी होती है।
  • डायबिटीज से ग्रस्‍त महिलाएं लीची का नियंत्रित मात्रा में ही खाएं और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • लीची को अच्छी तरह धोकर और छीलकर ही खाएं।

ज्यादा लीची खाने के नुकसान

  • ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।
  • पेट में गैस या ब्लोटिंग हो सकती है।
  • खाली पेट ज्‍यादा मात्रा में सेवन करना सही नहीं माना जाता।
  • कुछ महिलाओं में एलर्जी, खुजली या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

15 दिन तक लीची खाने से फायदे मिल सकते हैं, लेकिन यह कोई चमत्कारी इलाज नहीं है। बैलेंस डाइट और हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के साथ ही इसका पूरा फायदा मिलता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com