आयरन की कमी से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जैसे कमजोरी और थकान होना, बालों का झड़ना आदि। ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, खासतौर पर महिलाएं तो इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती हैं। ऐसे में शरीर में आयरन को बढ़ाने के लिए किचन में मौजूद ये 5 फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, इन फूड्स का सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं, चाहे बच्चे हों या बुजुर्ग। अगर आप भी इस समस्या का शिकार हैं, तो आज से ही ये सुपरफूड्स ट्राई करें।
आयरन की कमी दूर करने के 5 सुपरफूड्स
शरीर में आयरन की कमी से परेशान महिलाओं के लिए श्वेता शाह के बताए ये फूड्स काफी मददगार हो सकते हैं-
1- हलीम या अलीव के बीज
आयरन की कमी के लिए सबसे पावरफुल तरीका है गार्डन क्रेस सीड्स। इसे हलीम और अलीव सीड्स भी कहा जाता है। इसमें आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसकी सिर्फ 2 चम्मच खाने से आपको 12 से 13 मिलीग्राम आयरन मिल सकता है। इसे खाने के लिए रात को 2 चम्मच पानी में भिगो दें और फिर अगले दिन नींबू का रस मिलाकर पिएं।
image credit-magnific
2- काला चना
काला चना, जिसे ब्राउन चना भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल पानीपुरी में खूब होता है। अगर इसे अच्छे से उबालकर सिर्फ 15-20 दाने खाने से 2 से 3 मिलीग्राम आयरन मिलता है। यह प्रोटीन और फाइबर का भी अच्छा सोर्स माना जाता है।
image credit-magnific
3- कद्दू के बीज और काली किशमिश
2 चम्मच कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) और 5-6 काली किशमिश (Black Raisins) भी आयरन के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। कद्दू के बीज खाने से लगभग 3 मिलीग्राम और काली किशमिश से भी लगभग 3 मिलीग्राम आयरन मिल सकता है। आप चाहें तो इन्हें रोस्ट करके भी खा सकती हैं।
image credit-magnific
4- करी पत्ता
करी पत्ता का सेवन करने से 1 मिलीग्राम ही आयरन मिल सकता है। यह आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोज 10-12 करी पत्ते खाने से आयरन के साथ-साथ बालों को भी मजबूती मिलेगी और झड़ना भी कम हो जाएंगे।
image credit-magnific
5- काले तिल
आयरन के लिए काले तिल का सेवन भी काफी अच्छा माना जाता है। सिर्फ 1 चम्मच काले तिल खाने से 3 मिलीग्राम आयरन मिलता है। आप चाहें तो भूनकर भी खा सकती हैं।
image credit-magnific
अगर इन सभी को मिलाकर देखें तो आपको अच्छी मात्रा में आयरन मिल सकता है, वो भी सिर्फ किचन की चीजों से।
यह भी पढ़ें- काले तिल या सफेद: सर्दियों में महिलाओं की सेहत के लिए कौन से ज्यादा अच्छे हैं? जानें सच्चाई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
