प्राचीन यूनानी चिकित्सक हिप्पोक्रेट्स ने कहा था कि सभी रोग पेट से ही शुरू होते हैं। आयुर्वेद और आज का विज्ञान भी मानता है कि हेल्दी गट, सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। जब पेट रोजाना खुलकर साफ नहीं होता है, कब्ज बनी रहती है, तो इसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। पेट खुलकर साफ न होने पर गैस, एसिडिटी और बदहजमी बनी रहती है। कब्ज दूर करने में कई देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही देसी चूर्ण के बारे में बता रहे हैं, जिससे कब्ज दूर होती है और पाचन में सुधार होता है। इसके बारे में डाइटिशियन, हार्मोन और गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। वह रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

कब्ज दूर करने के लिए देसी चूर्ण के फायदे

कब्ज दूर करने के लिए कई बार लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन ऐसा लंबे समय तक करने से आपकी गट हेल्थ और खराब हो सकती है। ऐसे में आपको घरेलू नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। इस देसी चूर्ण से आपको फायदा मिल सकता है।

  • सौंफ आंतों की मांसपेशियों को आराम देती है। इससे ब्लोटिंग दूर होती है और बाउल मूवमेंट आसान होता है।
  • अजवाइन डाइजेस्टीव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाती है। इससे गैस और एसिडिटी दूर होती है और खाना अच्छे से पचता है।
  • जीरा पेट की ऐंठन को दूर करता है और कब्ज में आराम पहुंच सकता है।
  • आंवला पाउडर में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • सौंठ डाइजेशन को सुधारती है और आंतों के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाती है।

यह भी पढ़ें- Constipation Relief Drink: पेट की गंदगी बाहर निकालेगी यह देसी ड्रिंक, कब्ज की हो सकती है छुट्टी

कब्ज दूर करने के लिए घर पर कैसे बनाएं चूर्ण?

कब्ज दूर करने के लिए सौंफ, जीरा, अजवाइन और कुछ अन्य चीजों को मिलाकर आप घर पर ही चूर्ण तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है और इसे आप स्टोर करके भी रख सकती हैं।

  • आपको सामान मात्रा में सौंफ, जीरा, आंवला पाउडर और अजवाइन लेना है।
  • आप सभी चीजों को लगभग 1-2 टेबलस्पून ले सकती हैं।
  • इसमें आधे-एक टीस्पून सौंठ पाउडर मिलाएं।
  • इन सभी चीजों को पीसकर एक चूर्ण तैयाक ककरें।
  • इसे रोजाना सोते समय 1 टीस्पून गुनगुने पानी के साथ लें।


यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के सच्चे साथी हैं घी और मुनक्का, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका

 

कब्ज दूर करने के लिए आप घर पर इस चूर्ण को बना सकती हैं। हालांकि, इसके साथ हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल भी जरूरी है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।