कोरियन ग्लास स्किन आजकल काफी ट्रेंड में है। चमकती हुई त्वचा का सीक्रेट हर महिला जानना चाहती हैं। खासकर अगर बात K-Beauty या कोरियन ब्यूटी की करें, तो इसके लिए महिलाएं महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसके लिए डाइट में बदलाव भी बहुत जरूरी है। अगर आपका खान-पान सही नहीं है, तो आपके चेहरे की रंगत फीकी पड़ सकती है। वहीं सही खान-पान चेहरे को चमका सकता है। अगर आप कोरियन ग्लास स्किन का सीक्रेट ढूंढ रही हैं, तो आपको डाइटिशियन की बताई इन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यहा जानकारी सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल दे रही हैं।

टमाटर

स्किन हेल्थ के लिए टमाटर काफी जरूरी है। इसमें लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाता है। टमाटर का सेवन सलाद या सूप के रूप में करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इससे स्किन टोन बेहतर होती है और चेहरे पर चमक आती है।

खीरा

गर्मियों में खीरा खाना यूं भी सेहत के लिए बहुक फायदेमंद होता है और बात अगर चेहरे पर चमक लाने की करें, तो उसमें भी खीरा अहम भूमिका निभाता है। खीरे में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर और त्वचा दोनों को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो स्किन को फ्रेश बनाए रखते हैं।

दही

अब अगर आप ये सोच रही हैं कि दही का स्किन हेल्थ से क्या संबंध है या फिर दही चेहरे पर निखार कैसे ला सकता है, तो पहल आपको ये समझना होगा कि हमारी स्किन का सीधा रिश्ता हमारी गट हेल्थ से होता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। जब पाचन बेहतर होता है तो इसका असर त्वचा पर भी दिखाई देता है। नियमित रूप से दही खाने से त्वचा साफ और स्वस्थ नजर आ सकती है।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमकती त्‍वचा चाह‍िए, तो क‍िचन में रखी इन 4 चीजों का करें इस्‍तेमाल

हल्दी

हमारी रसोई में मौजूद हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह शरीर में सूजन को कम करने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। हल्दी वाले दूध या पानी में कच्ची हल्दी उबालकर पीने से फायदा हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- Korean लड़कियों जैसी जवां और चमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये 13 डाइट हैक्स

एक्सपर्ट का कहना है कि ग्लासी स्किन के लिए आप डाइट में इन फूड्स को शामिल करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।