PCOD में सिर्फ महिलाओं की ओवरीज में सिस्ट नहीं होती हैं, बल्कि इसकी वजह से शरीर में हार्मोन्स भी असंतुलित हो जाते हैं और इसका असर महिलाओं के पूरे सिस्टम यानी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर होता है। PCOD में इंसुलिन, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन तीनों हार्मोन्स इंबैलेंस हो जाते हैं और ऐसे में PCOD के लक्षणों को मैनेज करने के लिए इन तीनों हार्मोन्स का बैलेंस होना जरूरी है। इंसुलिन हार्मोन को बैलेंस करने और PCOD में होने वाली दिक्कतों को कम करने में मेथी दाने और दालचीनी की चाय मदद कर सकती है। चलिए इसके फायदे और इसे डाइट में शामिल करने के सही तरीके के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन, हार्मोन और गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। वह रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
PCOD में क्यों फायदेमंद है मेथी और दालचीनी की चाय?
डाइटिशियन मनप्रीत इस चाय को इंसुलिन बैलेंस टी का नाम देती हैं। उनका कहना है कि इस चाय को पीने से न केवल इंसुलिन लेवल बैलेंस होगा, बल्कि पीरियड्स भी रेगुलर हो सकते हैं।
- मेथी दाना इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है। इससे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं, शुगर स्पाइक नहीं होता है और पीरियड साइकिल भी रेगुलर होती है।
- यह ब्लड में ग्लूकोज और इंसुलिन के लेवल को सुधारता है, जिससे पीसीओडी के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- इससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं।
- दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है यानी शरीर इंसुलिन का इस्तेमाल ज्यादा अच्छे से कर पाता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।
- तेजपत्ता भी इंफ्लेमेशन को कम करने और ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है।
- लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स भी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।
यह भी पढ़ें- PCOD से परेशान महिलाओं को वजन कम करने के लिए फॉलो करनी चाहिए यह डाइट
PCOD में मेथी दाने और दालचीनी की चाय कैसे बनाएं?
| सामग्री | विधि |
| मेथी दाना- चौथाई टीस्पून | एक पैन में पानी डालकर उबालें। |
| दालचीनी पाउडर- 1 चुटकी | अब इसमें मेथी दाना, तेजपत्ता, दालचीनी पाउडर और लौंग डाल दें। |
तेजपत्ता- 1 |
यह भी पढ़ें- PCOD में लाख कोशिशों के बाद कम नहीं हो रहा है वजन? फैंसी डाइट से नहीं इस देसी चूर्ण से पिघलेगी चर्बी
एक्सपर्ट का कहना है कि PCOD में मेथी और दालचीनी की चाय बेहद फायदेमंद रहेगी। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आपको कोई अन्य हेल्थ कंडीशन है या कोई दवाई चल रही है, तो इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
