पीरियड्स के दिनों में फ्लो कम या ज्यादा आना सही नहीं है। अक्सर महिलाएं हैवी पीरियड फ्लो पर तो ध्यान देती हैं, लेकिन पीरियड फ्लो कम आने पर इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देती हैं। हालांकि, पीरियड फ्लो का कम होना भी शरीर में चल रही गड़बड़ी और कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी की तरफ इशारा करता है। अगर आपको पीरियड्स के दिनों में फ्लो कम आता है, तो आपको डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सुबह एक साथ खाने से आपको इस दिक्कत में आराम मिल सकता है। इन फूड कॉम्बिनेशन्स (Food Combinations) के बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

भीगे हुए मुनक्के, केसर और तिल

सुबह खाली पेट भीगे हुए मुनक्के और केसर को भुने हुए तिल के साथ खाएं। रात को 8-10 मुनक्कों को 2-3 धागे केसर के साथ भिगो दें। किशमिश में आयरन होता है। यह शरीर में खून की कमी को दूर करती है। वहीं केसर शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने का काम करता है।

तिल की तासीर गर्म होती है और यह आयरन, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत है। इन तीनों चीजों को सुबह के वक्त साथ खाने से आपको पीरियड्स खुलकर आएंगे। याद रखें कि किशमिश और केसर को आप रोजाना सुबह खा सकती हैं। हालांकि, तिल को तब खाना शुरू करें, तब आपकी पीरियड्स की डेट आने वाली हो।

खजूर और भीगे हुए बादाम

खजूर में आयरन, फोलेट और नेचुरल शुगर होती है। यह रिप्रोडक्टिव हेल्थ और पीरियड्स के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बादाम में विटामिन-ई, मैग्नीशियन और हेल्दी फैट्स होते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि यह सीधे तौर पर पीरियड फ्लो पर असर नहीं डालता है। हालांकि, इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स की वजह से यह शरीर में आयरन की कमी पूरी करता है और पीरियड्स को नियमित बनाता है। शरीर में हीमोग्बोलिन की कमी होने पर भी पीरियड्स में फ्लो ठीक नहीं आता है।

अदरक, गुड़ और अजवाइन


भुनी हुई अजवाइन को अदरक और गुड़ के साथ लेने से भी पीरियड फ्लो खुलकर आता है और पीरियड्स रेगुलर हो सकते हैं। इनसे इंफ्लेमेशन कम होता है और पीरियड के दिनों में होने वाला दर्द और ऐंठन भी कम होती है। आप इसका काढ़ा भी पी सकती हैं। इससे शरीर को गर्मी मिलती है और पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें- महंगे सप्लीमेंट्स नहीं इन 3 चीजों को करें डाइट में शामिल, मिलेगी पीरियड्स के दर्द से राहत और बेहतर सेहत

डाइटिशियन की राय

डाइटिशिन राधिका का कहना है कि पीरियड्स के दिनों में फ्लो कम या ज्यादा आना, पीरियड्स का अनियमित होना या इन दिनों में तेज दर्द होना सही नहीं है। बेशक डाइट में बदलाव की मदद से इसमें कुछ हद तक सुधार लाया जा सकता है, लेकिन अगर अक्सर ऐसा हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

यह भी पढ़ें- क्या आपकी डाइट बिगाड़ रही है पीरियड्स का पैटर्न? जानिए एक्सपर्ट की राय

 


डाइटिशियन राधिका का कहना है कि पीरियड्स में कम फ्लो आने पर आपको डाइट में इन चीजों को शामिल करना चाहिए। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck