सर्दियों में खाने-पीने का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। इस मौसम में लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को जरूरी पोषण भी दें। ऐसे में ज्वार, बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाज अच्छे ऑप्शन रहते हैं। ये तीनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनका फायदा एक जैसा नहीं है।
बाजरा, रागी या ज्वार में से सर्दियों में क्या खाएं?
ज्वार, बाजरा या रागी के पोषक तत्वों की बात करें तो किसी में कैल्शियम ज्यादा होता है, तो कोई आयरन और प्रोटीन के मामले में आगे रहता है। अब सवाल है कि इन तीनों में से सर्दियों के लिए सबसे अच्छा कौन-सा है? आइए इनके पोषण की तुलना करके जानते हैं कि किस अनाज को खाने से क्या फायदा मिलता है?
1. बाजरा: आयरन और प्रोटीन के लिए अच्छा ऑप्शन
सर्दियों में बाजरे की रोटी कई घरों में बनती है। बाजरा प्रोटीन और आयरन का अच्छा सोर्स भी है। इन तीनों अनाज की तुलना करें तो बाजरे में प्रोटीन और आयरन की मात्रा सबसे ज्यादा है और यह शरीर को गर्माहट भी देता है। इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में मिलता है।
- बाजरे में प्रोटीन होता है, जो शरीर के लिए जरूरी है।
- बाजरे में आयरन भी मिलता है, जो शरीर में खून बनाने के काम आता है।
- इसमें फाइबर होता है, जो डाइजेशन के लिए सही है।
इसलिए अगर आप अपनी डाइट में आयरन और प्रोटीन वाला अनाज शामिल करना चाहती हैं, तो बाजरा अच्छा ऑप्शन रहेगा।
2. रागी: कैल्शियम का है अच्छा सोर्स
रागी को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। ज्वार और बाजरे के मुकाबले रागी में कैल्शियम काफी ज्यादा होता है। कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी है। इसके अलावा रागी में फाइबर और आयरन भी होता है। इसे डाइट में शामिल करने के लिए रागी की रोटी और दूसरे पकवान बनाए जा सकते हैं। ऐसे में अगर आप खाने के जरिए कैल्शियम लेना चाहती हैं, तो सर्दियों में रागी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं।
3. ज्वार: प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्त्रोत
ज्वार भी एक पौष्टिक मोटा अनाज है। इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों भी मिलते हैं। इसमें आयरन और कैल्शियम भी होता है, हालांकि इनकी मात्रा बाजरे और रागी के मुकाबले अलग है।
- ज्वार में प्रोटीन होता है, जो शरीर के लिए जरूरी है।
- इसमें फाइबर भी मिलता है, जो पाचन को सही रखता है।
ज्वार की रोटी बनाकर इसे रोज के खाने में शामिल किया जा सकता है। अगर आप अपनी डाइट में गेहूं के अलावा कोई दूसरा अनाज शामिल करना चाहती हैं, तो ज्वार भी अच्छा ऑप्शन है।
यह भी पढ़ें- तरह-तरह के होते हैं मिलेट्स, आप भी कर सकती हैं ट्राई
सर्दियों में कौन-सा मोटा अनाज खाना चाहिए?
अब बात आती है कि ज्वार, बाजरा और रागी में से सबसे बेहतर कौन है। आपको बता दें कि सर्दियों में शरीर को गर्माहट और ताकत दोनों देने के लिए बाजरा सबसे बढ़िया है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और यह ठंड में शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ फाइबर और एनर्जी भी देता है। वहीं डाइजेशन के लिए सही होता और पेट को आराम देता है जबकि रागी कैल्शियम और पोषण के लिए बहुत अच्छा है। इसलिए ठंड के दिनों में बाजरा या थोड़ा-थोड़ा मिलाकर तीनों खाना सबसे सही रहता है।
जरूरी नहीं कि आप हर दिन सिर्फ एक ही मोटा अनाज खाएं। आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से इन तीनों को अलग-अलग दिनों में खाने में शामिल कर सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ सामान्य समझ के लिए है, इसे डॉक्टरी सलाह न मानें। हर किसी का शरीर अलग होता है, इसलिए अगर आपको डायबिटीज, थायरॉइड, पेट की कोई दिक्कत या कोई और बीमारी है, या आप प्रेग्नेंट हैं, तो डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें।
Image Credit- AI
