चारों तरफ हरियाली और पहाड़ अक्सर लोगों को बहुत पसंद आते हैं। अधिकतर महिलाएं छुट्टियों में या भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय निकालकर पहाड़ों का दीदार करने जरूर जाती हैं, ऐसे में अब आप एक ऐसी जगह एक्सप्लोर कर सकती हैं, जहां जाने के बाद आपको वापस आने का मन नहीं करेगा। आइए जानते हैं इस खास जगह के बारे में।

कश्मीर की डल झील में बना अनोखा डाकघर

पोस्ट ऑफिस के बारे में तो हम सभी जानते हैं। हमारे घर के आसपास एक न एक पोस्ट ऑफिस जरूर मिल जाता है। आज हम एक ऐसे अनोखे पोस्ट ऑफिस के बारे में बात करेंगे, जो कोई साधारण नहीं, बल्कि जिसकी खूबसूरती देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। जी हां, एक ऐसा डाकघर जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हम बात कर रहे हैं कश्मीर की डल झील में बने फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस की।  

यहां जाने का सबसे बेस्ट समय

अगर आप भी कुछ अनोखा और नया एक्सपीरियंस करना चाहती हैं, तो आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ कश्मीर की डल झील आ सकती हैं। इस जगह पर आने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून के बीच का होता है। 

यह भी पढ़ें- केरल में हाउसबोट पर गर्लफ्रेंड के साथ बिताना चाहते हैं रात? यहां जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ

डाकघर के अलावा इन चीजों का लें मजा

यहां आप न सिर्फ तैरता हुआ डाकघर, बल्कि शिकारा राइड, हाउसबोट, फ्लोटिंग मार्केट जैसी कई चीजों को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। अगर आपको यहां का एक से एक खूबसूरत नजारा देखना है, तो आप या तो सुबह जल्दी जाएं या फिर शाम के समय जाएं। इस समय यहां और अधिक खूबसूरती होती है। 

ऐसे पहुंचें झील तक

अगर आप भी इस झील तक पहुंचना चाहती हैं और इस तैरते हुए पोस्ट ऑफिस को देखने का मन बना रही हैं, तो सबसे पहले घर के नजदीकी रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से श्रीनगर पहुंचें। श्रीनगर से यह झील केवल 20 किलोमीटर की दूरी पर है। श्रीनगर से पर्सनल कैब या शेयरिंग ऑटो रिक्शा मिल जाएगा, जो इस झील तक आसानी से पहुंचा देगा। आप यहां आकर न सिर्फ झील, बल्कि शालीमार बाग, हजरतबल दरगाह, ट्यूलिप गार्डन जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं।   

यह भी पढ़ें- दुनिया के इन फ्लोटिंग ब्रिज पर ड्राइविंग करने का होता है अपना ही मजा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific