रोटी हमेशा सॉफ्ट और मुलायम रहे, इस चीज को लेकर महिलाएं अक्सर परेशान रहती हैं। कई बार रोटियां कैसरोल या डिब्बे में रखके बावजूद भी वे या तो कड़क हो जाती है या खाते वक्त सूखी लगने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी रोटियों को मुलायम रखने के लिए एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसके इस्तेमाल के बजाय आप बीसवैक्स रैप्स चुन सकती हैं। आज हम आपको इस खबर में बीसवैक्स रैप्स के बारे में बताएंगे, जो रोटी रखने के लिए बेस्ट हो सकता है।
क्या है बीसवैक्स रैप्स
बीसवैक्स रैप्स इको-फ्रेंडली होने के साथ-साथ यह प्लास्टिक-मुक्त रैप भी हैं, जिसका आप एक बार ही नहीं बल्कि कई बार इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एक सॉफ्ट कॉटन कपड़ा है, जो रोटियों को चिपचिपा और गीला होने से भी बचाता हैं। इसमें रोटियां पैक करने से भाप नहीं बनती हैं और न ही रोटी चिपचिपी होती है। इन रैप्स को आप कई बार इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
एल्युमिनियम फॉइल के बजाय ये क्यों?
एल्युमिनियम फॉइल में रोटी रखना तो आसान होता है, लेकिन कई बार गर्म-गर्म रोटियां पैक करने से इसके अंदर भाप जमा होने लगती है, जिससे रोटियां अक्सर चिपचिपी और गीली पड़ जाती है और इनका स्वाद भी सही से नहीं आता है। ऐसे में खासकर जब भी आप टिफिन पैक करें, तो एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करने के बजाय बीसवैक्स रैप्स ट्राई करें।
सफर के लिए है बेस्ट
लंबे सफर पर जाने से पहले महिलाएं अपने साथ खाना पैक करके जरूर रखती हैं। ऐसे में अगर आप रोटी या पराठे पैक कर रही हैं, तो एल्युमिनियम फॉइल के बजाय आप बीसवैक्स रैप का इस्तेमाल कर इन्हें पूरे सफर में सॉफ्ट बनाएं रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- उबलते पानी में नमक और एल्युमिनियम फॉइल डालने से क्या होता है? जानें शेफ पंकज भदौरिया का ये हैक
दोबारा कर सकती हैं इस्तेमाल
बीसवैक्स रैप्स की सबसे बड़ी खासियत यह भी है, कि इन्हें एक बार इस्तेमाल करके फेंका नहीं जाता, बल्कि आप इसे बार-बार धोकर दोबारा इस्तेमाल भी कर सकती हैं। लेकिन धोते वक्त आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे -
बीसवैक्स रैप धोते वक्त किन बातों का रखें ध्यान
बीसवैक्स रैप्स को धोने के लिए कभी भी गर्म पानी या तेज केमिकल वाले डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल न करें।
इसको साफ करने के लिए साधारण पानी या माइल्ड साबुन का उपयोग कर सकती हैं।
बीसवैक्स रैप्स को बार-बार इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन ज्यादा लंबे समय तक उपयोग करने से बचे।
लंबे सफर पर जाने से पहले या दिन भर ऑफिस में रोटी को सॉफ्ट बनाएं रखने के लिए आप फॉइल पेपर का इस्तेमाल करने के बजाय बीसवैक्स रैप्स का उपयोग कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- एल्युमिनियम फॉइल को माइक्रोवेव में डालने पर क्या होगा? 95% लोग नहीं जानते इसका सही जवाब
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
