हमारे यहां भारतीय रसोई में कई तरह के म‍िर्च मसालों का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। उन्‍हीं में से एक है ड्राइड रेड चि‍ली या सूखी लाल मि‍र्च। इसे दाल, सब्‍जी या क‍िसी मसाले में डालने से खाने का स्‍वाद और रंग दोनों ही बदल जाते हैं, लेक‍िन कई लोगों के ल‍िए म‍िर्च के बीज न‍िकालना झंझट भरा हो जाता है। खासकर जब म‍िर्च तीखी हो, ताे उसे हाथ से न‍िकालने में जलन होने लगती हैं। अगर गलती से हाथ आंखों या चेहरे पर लग जाए ताे हालत ही खराब हो जाती है।

लाल म‍िर्च के बीजों को ब‍िना हाथ लगाए कैसे न‍िकालें?

इसल‍िए बेहतर है क‍ि म‍िर्च के अंदर के बीजों को ब‍िना हाथ लगाए ही न‍िकाल ल‍िया जाए। इसके ल‍िए आपके क‍िचन में रखी चम्‍मच, चाकू, क‍िचन टोंग्‍स या एक कटोरी भी काम आ सकती है। आज हम आपको लाल म‍िर्च के बीजों को ब‍िना छुए न‍िकालने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

1. छोटी चम्मच से निकालें मिर्च के बीज

आप लाल म‍िर्च के बीजों को ब‍िना छुए छोटी सी चम्‍मच से न‍िकाल सकती हैं। इसके ल‍िए पहले सूखी लाल मिर्च को चॉपिंग बोर्ड पर रख दें। अब उसका डंठल हटा दें और मिर्च को लंबाई में काट लें। मिर्च के बाहर वाले हिस्से को पकड़ें और छोटी चम्मच के किनारे को उसके अंदर डालें। अब चम्मच को डंठल वाली तरफ से मिर्च की नोक की ओर धीरे-धीरे चलाएं। इससे बीजों के साथ मिर्च के बीच वाली लेयर भी न‍िकल आएगी।

यह भी पढ़ें- 1 गिलास पानी से पता चल जाएगी लाल मिर्च पाउडर की मिलावट, बस ऐसे करें इस्तेमाल

2. मिर्च को बीच से काटकर निकालें बीज

दूसरे तरीके में सबसे पहले मिर्च को लंबाई में दो भागों में काटें। अब चाकू की नोक से मिर्च की अंदरूनी परत को ध्यान से काट लें। ज्यादातर बीज इसी के साथ आसानी से बाहर आ जाएंगे। बचे हुए बीजों को चाकू से हटाकर कटोरी में निकाल लें।

3. कटोरी के ऊपर मिर्च को झटकें

अगर आप चाहती हैं कि बीज इधर-उधर न फैलें तो यह तीसरा तरीका काफी आसान है। इसके ल‍िए मिर्च को लंबाई में काटकर कटोरी के ऊपर रख लें और कटी साइड नीचे की तरफ रखें। अब मिर्च को कटोरी के किनारे पर थपथपाएं। इससे सारे बीज बिना फैले सीधे कटोरी में गिर जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Homemade Red Chilli Powder: हरी मिर्ची से घर पर ऐसे बनाएं लाल मिर्च पाउडर, जानिए तरीका

4. किचन टोंग्स की मदद लें

किचन टोंग्स यानी चिमटा की मदद से भी मिर्च के बीज निकल जाते हैं। इसके ल‍िए मिर्च को लंबाई में काट लें और चिमटे से उसके बाहरी हिस्से को पकड़ लें। अब दूसरे हाथ में छोटी चम्मच लेकर अंदर के बीजों को आसानी से निकाल दें।

यह भी पढ़ें- Red Chilli Substitutes: लाल मिर्च खत्‍म हो गई है? कोई बात नहीं! क‍िचन में रखी इन 6 चीजों से भी खाना बनेगा स्‍पाइसी

5. बीच का हिस्सा बाहर निकालकर बीज हटाएं

अगर आप मिर्च को ज्यादा काटना नहीं चाहतीं तो यह पांचवां तरीका आजमा सकती हैं। इसके ल‍िए मिर्च का डंठल काटकर नोक पर छोटा सा छेद करें। अब डंठल वाली तरफ से छोटी चम्मच का हैंडल अंदर डालकर धीरे-धीरे चलाएं। इसके बाद मिर्च को झटककर बीज बाहर निकाल लें।

यह भी पढ़ें- Interesting Facts About Red Chilli: गलती से हुई खोज, आज बनी हर भारतीय रसोई की जान; क्या पता है आपको इस मसाले का नाम

इस तरह बिना मिर्च के बीजों को हाथ लगाए भी उन्हें आसानी से निकाला जा सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI