अगर आप उन लोगों में से हैं, जो घूमने से पहले वहां के खाने के बारे में तलाश करती हैं, तो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। एशिया में कई शहर अपने स्ट्रीट फूड के लिए फेमस हैं, लेकिन बैंकॉक को अक्सर स्ट्रीट फूड कैपिटल ऑफ एशिया कहा जाता है। बताया जाता है कि यहां की गलियों में सुबह से लेकर रात तक खाने-पीने की रौनक देखने को मिलती है।
चारों तरफ कुछ न कुछ ग्रिल हाे रहा हाेता है, मिठाइयों के स्टॉल्स नजर आते हैं। इसी वजह से दुनिया भर के फूड लवर्स यहां आते हैं। इंडियंस की भी यहां भीड़ देखने को मिलती है। आइए जानते हैं कि क्यों इसे एशिया की स्ट्रीट फूड राजधानी कहा जाता है।
क्यों खास है बैंकॉक का स्ट्रीट फूड?
बैंकॉक की पहचान सिर्फ उसकी ऊंची बिल्डिंग्स से नहीं है बल्कि यहां का खाना भी लोगों को खूब पसंद आता है। यहां इस शहर के लगभग हर इलाके में आपको छोटे-बड़े फूड स्टॉल मिल जाएंगे। यहां के खाने में लाेकल स्वाद, फ्रेश इंग्रीडिएंट्स और पुराने नुस्खों का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। कई दुकानदार तो ऐसे हैं जिनके परिवार पीढ़ियों से एक ही डिश बनाते आ रहे हैं। यही वजह है कि यहां के खाने का स्वाद लोगों को लंबे समय तक याद रहता है।
यह भी पढ़ें- बैंकॉक में असली लोकल लाइफ का मजा लेने के लिए इन जगहों पर जाएं घूमने
बैंकॉक में कौन-कौन सी डिश हैं सबसे ज्यादा पॉपुलर?
अगर आप बैंकॉक जाने का सोच रही हैं तो वहां के कुछ स्पेशल डिशेज को जरूर ट्राई करना चाहिए। इनमें पैड थाई सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिशों में शामिल है। इसके अलावा मैंगो स्टिकी राइस का स्वाद भी जबरदस्त होता है। सोम टाम यानी पपीते का सलाद, बोट नूडल्स, टॉम यम सूप, ग्रिल्ड साते और थाई मिल्क टी की मांग भी कुछ ज्यादा ही रहती है। अगर आपको सी फूड पसंद है तो यहां अलग-अलग तरह का ग्रिल्ड सीफूड भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- वड़ा पाव जाएंगी भूल, जब चखेंगी महाराष्ट्र के ये 5 स्नैक्स; कहेंगी एक नंबर
इन मार्केट्स को देखे बिना अधूरी है फूड ट्रिप
बैंकॉक का असली स्वाद वहां के मशहूर फूड मार्केट्स में ही देखने को मिलता है। अगर आप खाने की शौकीन हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें-
- याओवरात (चाइनाटाउन)
- जॉड फेयर्स नाइट मार्केट
- वांग लैंग मार्केट
- ओर टोर कोर मार्केट
बैंकॉक में मिलता है एक अलग एक्सपीरियंस
बैंकॉक में सड़क किनारे खाना खाना आम बात है। यहां ऑफिस जाने वाले लोग, स्टूडेंट्स, फैमिली और टूरिस्ट सभी फूड स्टॉलों पर नजर आते हैं। नाश्ते से लेकर देर रात के स्नैक्स तक, लोग बड़ी संख्या में यहां खाने के लिए आते हैं। खुले आसमान के नीचे लगी कुर्सियां, गर्म तवे पर बनता खाना, मसालों की खुशबू और लोगों की चहल-पहल से एक अलग ही एक्सपीरियंस मिलता है।
आखिर क्यों कहलाता है एशिया की स्ट्रीट फूड कैपिटल?
एशिया में सिंगापुर, ताइपे, पेनांग और हो ची मिन्ह सिटी जैसे शहर भी अपने स्ट्रीट फूड के लिए फेमस हैं, लेकिन बैंकॉक को जो चीज सबसे अलग बनाती है, वह है यहां मिलने वाली डिशों की बड़ी संख्या, सस्ती कीमत और देर रात तक चलने वाली फूड कल्चर। यह ऐसा शहर है जहां आपको लगभग हर मोड़ पर कुछ नया और स्वादिष्ट खाने को मिल जाएगा। यही कारण है कि बैंकॉक को एशिया की स्ट्रीट फूड कैपिटल कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- Noida की ये जगहें हैं Food Influencers के लिए बेस्ट, टेस्टी खाने के साथ मिलेंगे कमाल के रील्स बैकग्राउंड
तो अगर आप खाने की शौकीन हैं और अलग-अलग जायकों को आजमाना पसंद करती हैं, तो बैंकॉक आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- freepik/vecteezy
