Easy Kitchen Hacks For Thick Gravy: कई बार बहुत मेहनत से सब्जी या चिकन बनाने के बाद भी उसकी ग्रेवी पतली रह जाती है। पानी अलग और मसाले अलग दिखने के कारण न तो डिश देखने में अच्छी लगती है और न ही उसका स्वाद निखर कर आता है। मेहमानों के सामने ऐसी पतली ग्रेवी वाली सब्जी परोसने में अक्सर महिलाएं झिझकती हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बड़े-बड़े रेस्टोरेंट के मास्टर शेफ कुछ ऐसी आसान और जादुई ट्रिक्स अपनाते हैं, जिससे पतली से पतली ग्रेवी भी मिनटों में गाढ़ी और मखमली हो जाती है। आइए जानते हैं किचन में मौजूद चीजों से ग्रेवी को गाढ़ा करने के वो सीक्रेट हैक्स, जिन्हें आजमाने के बाद मेहमान भी आपसे आपकी रेसिपी का राज पूछने लगेंगे।

काजू या बादाम का पेस्ट

7-8 काजू या बादाम को गुनगुने पानी में भिगोकर उनका बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को उबलती हुई ग्रेवी में मिलाएं और 2-3 मिनट पकाएं। इससे ग्रेवी न सिर्फ गाढ़ी होगी, बल्कि उसका स्वाद भी बेहद शाही और मलाईदार हो जाएगा। यह मखनी और कोरमा ग्रेवी के लिए सबसे बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- पुरानी टी-शर्ट की इस ट्रिक से अब खराब होने से बचेंगी हरी सब्जियां, जानें तरीका

भुना हुआ बेसन या सत्तू

एक छोटे चम्मच बेसन को तवे पर सूखा भून लें। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक चिकना घोल बनाएं और ग्रेवी में डाल दें। बेसन ग्रेवी के एक्स्ट्रा पानी को सोख लेता है और सब्जी में एक सोंधा सा स्वाद जोड़ता है।

उबला और मैश किया हुआ आलू

यदि आप तरी वाली भारतीय सब्जियां बना रही हैं, तो एक छोटा उबला हुआ आलू लें और उसे अच्छी तरह मैश करके ग्रेवी में मिला दें। आलू का स्टार्च तुरंत पानी को बांध देता है और ग्रेवी को एकदम परफेक्ट टेक्सचर देता है।

कॉर्नफ्लोर का घोल

एक कटोरी में एक चम्मच कॉर्नफ्लोर और दो चम्मच ठंडा पानी मिलाकर घोल तैयार करें। इसे उबलती हुई ग्रेवी में धीरे-धीरे डालते हुए हिलाएं। यह ट्रिक इंडो-चाइनीज डिशेज और गाढ़ी सूप जैसी ग्रेवी के लिए रामबाण है।

तली हुई प्याज का पेस्ट

शेफ अक्सर ग्रेवी वाली डिशेज में तली हुई कुरकुरी प्याज को हाथों से क्रश करके या थोड़े से दही के साथ पीसकर मिलाते हैं। इससे ग्रेवी में एक गाढ़ा दानेदार टेक्सचर और हल्का मीठा-तीखा स्वाद आता है।

अगर आप ऊपर बताई गई कोई भी चीज नहीं डालना चाहती हैं, तो सब्जी को थोड़ी देर बिना ढक्कन के तेज आंच पर उबलने दें। इससे एक्स्ट्रा पानी भाप बनकर उड़ जाएगा और मसालों का अपना तेल ऊपर आ जाएगा, जिससे ग्रेवी नेचुरली रूप से थिक हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: परफेक्ट रायता से लेकर सॉफ्ट इडली बनाने तक, जानें दादी-नानी के किचन टिप्स

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik