भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए सावन माह की शिवरात्रि का पर्व अत्यंत पावन और विशेष होता है। इस दिन श्रद्धालु महादेव की पूजा-अर्चना करके व्रत रखते हैं। पूजा-पाठ के दौरान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के मिष्ठान और फलाहारी भोग अर्पित किए जाते हैं। ऐसे में आप इस साल सावन की शिवरात्रि पर महादेव को खुश करने के लिए खीर, हलवा या रबड़ी जैसे पारंपरिक पकवान तैयार करने का सोच रही हैं, तो एक जैसा भोग लगाने के बजाय आप कुछ नया ट्राई कर सकती हैं।
शिवरात्रि पर भगवान को लगाएं इन दो चीजों का भोग
सावन की शिवरात्रि पर भोलेबाबा को कुछ अलग और स्वादिष्ट प्रसाद चढ़ाने के लिए आप 2 टेस्टी चीजों का भोग लगा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं, सींग पाक और फलाहारी मोहनथाल की। आइए जानते हैं इन दोनों खास डिश को बनाने की आसान विधि।
1. सींग पाक (मूंगफली की बर्फी)
सींग पाक गुजरात और राजस्थान की लोकप्रिय पारंपरिक मिठाइयों में से एक है। इसे मूंगफली की बर्फी भी कहा जाता है। यह पचने में हल्की, सेहतमंद और स्वाद में लाजवाब होती है। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।
सींग पाक बनाने के लिए सामग्री
आप कम समय में भगवान को भोग लगाने के लिए सींग पाक बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
- 2 कप भुनी हुई मूंगफली
- 1 कप चीनी
- आधा कप पानी
- 2 बड़े चम्मच देसी घी
- आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
- बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स
बनाने की आसान विधि:
सावन शिवरात्रि के दिन आप भोग में कुछ अच्छा बनाना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए आसान टिप्स से सींग पाक बनाकर शिव जी को भोग लगा सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले छिले हुए मूंगफली दाने को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- अब एक कड़ाही में चीनी और पानी मिलाकर मध्यम आंच पर एक तार की चाशनी तैयार करें।
- चाशनी में पिसी हुई मूंगफली का पाउडर, इलायची पाउडर और देसी घी डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- जब यह मिश्रण कड़ाही का तला छोड़ने लगे और एकसार हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- अब एक थाली या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर उसमें मिश्रण को फैला दें।
- ऊपर से कटे हुए मेवे डालकर हल्के से दबाएं और ठंडा होने पर मनपसंद आकार में काट लें।
यह भी पढ़ें- मोहनथाल मिठाई का यह नाम कैसे पड़ा?
2. फलाहारी मोहनथाल
सावन शिवरात्रि पर आप राजगिरा के आटे या सिंघाड़े के आटे से फलाहारी मोहनथाल तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
- 1 कप राजगिरा या सिंघाड़े का आटा
- आधा कप देसी घी
- 1 कप चीनी
- ड्राई फ्रूट्स
- 2 बढे चम्मच दूध
- एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर और 2 से 3 केसर के धागे
बनाने की आसान विधि:
मोहनथाल वैसे बेसन से बनाया जाता है, लेकिन आप इसे फलाहारी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए नीचे दी गई रेसिपी को फॉलो करें -
- मोहनथाल बनाने के लिए सबसे पहले आटे में थोड़ा सा पिघला घी और दो चम्मच दूध मिलाकर हाथों से मसल लें।
- अब एक भारी तले की कड़ाही में घी गर्म करें और दानेदार आटे को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
- अगर आप मावा मिला रहे हैं, तो भुने हुए आटे में मावा डालकर 2-3 मिनट और पका लें।
- दूसरी तरफ चीनी, पानी और केसर मिलाकर डेढ़ तार की चाशनी तैयार करें।
- तैयार चाशनी में आटे के मिश्रण में मिलाएं और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से चलाएं।
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसे घी लगी प्लेट में जमा लें और ऊपर से ड्राई डाल दें।
- अब मिश्रण को हल्के से दबाएं और ठंडा होने पर मनपसंद आकार में काट लें।
यह भी पढ़ें- हलवाई जैसा दानेदार मोहनथाल बनाने की आसान रेसिपी, लोग पूछेंगे कहां से मंगवाया
आपकी दोनों मिठाई बनकर तैयार हो जाएगी। सावन शिवरात्रि के खास मौके पर हलवे और रबड़ी के बजाय आप इन दोनों चीजों का भोग लगा सकती हैं।भगवान शिव को भोग लगाने के बाद आप खुद भी इसे फलाहार के रूप में ग्रहण कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
