विदेश घूमने का सपना तो हर किसी का होता है। इसके लिए जो सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स होता है, वह पासपोर्ट ही है। ऐसे में अगर आपका पासपोर्ट नहीं बना है और आप या आपकी फैमिली में कोई जल्द नया पासपोर्ट बनवाने वाला है, तो रजिस्ट्रेशन करने से पहले कुछ नए नियम को जान लेना ठीक रहेगा।
दरअसल, इसकी वैलिडिटी हर एक के लिए एक जैसी नहीं होती है। खासकर बच्चों के पासपोर्ट को लेकर अब नियम में बदलाव हुआ है। 2026 में आए नए बदलाव के बाद 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी उम्र के हिसाब से फिक्स होगी। इसके अलावा 15 से 18 साल के लोगों, 18 साल से ऊपर के लोगों और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए भी अलग-अलग नियम और फीस हैं। आइए जानते हैं कि नया पासपोर्ट बनवाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा।
image credit- magnific
15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नया नियम
बच्चों वाला जो नॉर्मल 36 पेज का पासपोर्ट होता है, उसकी वैलिडिटी अब सिर्फ 5 साल या बच्चे के 18 साल का होने तक (जो भी पहले पूरा हो) ही होगी। मान लीजिए कि आपका बच्चा 10 साल का है और आपने उसका पासपोर्ट बनवाया, तो वह अगले 5 साल यानी उसके 15 साल के होने तक चलेगा। अगर बच्चे की उम्र 14 साल है और तब पासपोर्ट बनवाया, तो वह 5 साल पूरे होने का इंतजार नहीं करेगा। बच्चा जैसे ही 18 साल का होगा, वह पासपोर्ट तुरंत एक्सपायर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- सफर के दौरान क्या करें यदि आपका पासपोर्ट या जरूरी दस्तावेज खो जाएं? जानें पूरी प्रक्रिया
15 से 18 साल के बच्चों के लिए विकल्प
15 से 18 साल की उम्र वाले बच्चों के पासपोर्ट के लिए सरकार ने दो ऑप्शन दिए हैं।
- 18 साल की उम्र तक वाला पासपोर्ट: आप ऐसा पासपोर्ट बनवा सकती हैं जो सिर्फ तब तक चले जब तक बच्चा 18 साल का न हो जाए।
- पूरा नॉर्मल वैलिडिटी वाला पासपोर्ट: आप चाहें तो एडल्ट्स की तरह पूरी वैलिडिटी (पूरे सालों वाला) पासपोर्ट भी बनवा सकती हैं।
अगर आपका बच्चा पढ़ाई के सिलसिले में, किसी स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन, स्कूल की ट्रिप या फिर परिवार के साथ विदेश जाने वाला है, तो फॉर्म भरते समय ही सोच-समझकर सही वाला ऑप्शन चुनें। इससे बाद में कोई दिक्कत नहीं होगी।
18 साल या उससे ज्यादा उम्र में कितनी वैलिडिटी?
18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को नॉर्मल पासपोर्ट 10 साल तक की वैलिडिटी के साथ मिलता है। 15 से 18 साल की उम्र वाले लोग भी पूरी वैलिडिटी वाला ऑप्शन चुनें, तो इसी कैटेगरी में आएंगे।
सीनियर सिटीजन को मिलेगी छूट
अगर आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है तो नया पासपोर्ट बनवाने पर आपको 10% की छूट भी मिलेगी। यह डिस्काउंट नए पासपोर्ट के रजिस्ट्रेशन पर ही मिलेगा। पासपोर्ट दोबारा बनवाने यानी रीइश्यू पर नहीं।
image credit- magnific
अब कितनी है पासपोर्ट फीस?
1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट सर्विस की फीस में बदलाव किया गया है।
- 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों और पूरी वैलिडिटी वाला पासपोर्ट लेने वाले 15-18 साल के लोगों के लिए 36 पेज का नॉर्मल पासपोर्ट: 2500 रुपये
- 60 पेज का पासपोर्ट: 3500 रुपये
- इन्हीं के लिए तत्काल फीस: 5000 और ₹6000 रुपये
- टीनेजर्स के 36 पेज के नए या रीइश्यू पासपोर्ट की नॉर्मल फीस: 1750 रुपये
- इन्हीं के लिए तत्काल फीस: 3000 रुपये
आपको बता दें कि 8 साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को नए पासपोर्ट पर 10% छूट भी जारी है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Ai
