वृंदावन का प्रेम मंदिर केवल आध्यात्मिक वातावरण ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यही कारण है कि देश-विदेश से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर की खासिय इसकी वास्तुकला है। इसकी दीवारे और खंभों पर की गई बारीक नक्काशी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती है। आप भी यहां दर्शन के लिए आ रही हैं, तो आपको मंदिर से जुड़े जरूरी नियमों के बारे में पता होना चाहिए। कई बार जानकारी के अभाव या लापरवाही के कारण लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उन्हें जुर्माना भरना पड़ जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

प्रेम मंदिर में दर्शन से जुड़े जरूरी नियम

वृंदावन का प्रेम मंदिर एक धार्मिक स्थल है, इसलिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर की मर्यादा और नियमों का पालन करना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी, तो मंदिर प्रबंधन के नियमों और स्थिति के अनुसार कार्रवाई और फाइन लिया जा सकता है।

1- मंदिर परिसर में गंदगी फैलाना

मंदिर दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में बैठकर आराम करते हैं। ऐसे में वह बोतल, पैकेट, प्लास्टिक या खाने की चीजों का कचरा इधर-उधर फेंक देते हैं। कुछ लोग मंदिर की दीवारों या आसपास की जगह को गंदा कर देते हैं। ऐसे में अगर मंदिर कर्मचारी आपको ऐसा करते हुए देखते हैं, तो आपको 500 रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है।

  • क्या करें? - कूड़ा हमेशा डस्टबिन में डालें। मंदिर में जगह-जगह डस्टबिन रखे गए हैं, इसलिए आप मंदिर में सफाई का खास ध्यान रखें। मंदिर परिसर को साफ रखने में सहयोग करें।

2- प्रतिबंधित सामान लेकर जाना

मंदिर में खाने-पीने की चीजें और नॉनवेज भोजन लेकर जाना सख्त मना है। कैमरा लेकर जाने के लिए भी आपको अनुमति लेनी पड़ती है। इसके लिए अलग से चार्ज लगता है। ऐसे में अगर आप इन चीजों को छिपाकर मंदिर में लेकर जाती हैं, तो इसके लिए भी आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। नियम तोड़ने पर सामान जमा करवाया जा सकता है या एंट्री भी रोकी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ऐप से कैसे बदलें अपना Boarding Station? पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे

  • क्या करें?- मंदिर में जाने से पहले जरूरी सामान ही अपने साथ रखें। आप अपने साथ फोन, पर्स और बोतल ले जा सकती हैं।

3- रील बनाना पड़ सकता है भारी

सोशल मीडिया के इस जमाने में फोटो और वीडियो बनाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। हालांकि, वह धार्मिक स्थलों की अहमियत नहीं समझते हैं और ऐसी जगहों पर भी डांस रील शूट करने लगते हैं। नियमों की अनदेखी करने पर आप पर कार्रवाई की जा सकती है, साथ ही आपको फाइन भी देना पड़ सकता है।

  • क्या करे?- केवल अनुमति वाली जगह पर ही फोटो और वीडियो बनाएं। नियमों का पालन करें और धार्मिक स्थलों पर डांस रील न बनाएं।

इन सभी चीजों के अलावा मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना भी आपको भारी पड़ सकता है। दीवारों पर लिखना, नक्काशी को छूकर नुकसान पहुंचाना या सजावट खराब करना भी इसमें शामिल है।

इसे भी पढ़ें- मुंबई से वाराणसी मात्र 16 हजार में जाएं घूमने, IRCTC का यह पैकेज है खास

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific