किसी भी देश में एंट्री की पहली शर्त आपके पास वीजा का होना है। आमतौर पर हर व्यक्ति दूसरे देश में जाने के लिए पासपोर्ट के साथ वीजा की जरुरत अनिवार्य होती है। इन डॉक्यूमेंट्स को एयरपोर्ट पर चेक करने के बाद ही फ्लाइट में उड़ान भरने की मंजूरी दी जाती है। दूसरी तरफ रोजाना उड़ान भरने वाले पायलट्स के लिए वीजा जरूरी होता है या नहीं या फिर क्या उन्हें भी इतनी ही चेकिंग से होकर गुजरना पड़ता होगा। अगर ये सवाल आपको परेशान कर रहा है तो चलिए जानते हैं कि इसके क्या नियम हैं?
विदेश की उड़ान भरने के लिए वीजा का होना अनिवार्य
भारत से हर रोज बड़ी संख्या में फ्लाइट्स इंटरनेशनल उड़ान भरती हैं। विदेशों से भी कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स भारत पहुंचती हैं। इन फ्लाइट्स को उड़ाने के लिए कई पायलट को भी उस देश का सफर करना होता है। ऐसे में पाटलेट्स और एयरहोस्टेस के लिए एक खास वीजा होता है।जानकारी के अनुसार, कुछ देशों में तो पायलट और एयरहोस्टेस बिना वीजा के सफर कर सकते हैं वहीं कुछ देशों के लिए उन्हें इस स्पेशल वीजा की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही पासपोर्ट होना भी जरूरी होता है। हालांकि उनके पासपोर्ट पर अलग से स्टांप नहीं लगती।
Image Credit: Shutterstock
General Declaration के आधार पर मिलती है परमिशन
एयरलाइन गाइडलाइंस के अनुसार, कई देशों में विदेशी एयरलाइन के पायलट और केबिन क्रू को प्रवेश की प्रक्रिया के दौरान जनरल डेक्लेरेशन के आधार पर अनुमति दी जाती है। इसमें फ्लाइट और क्रू से जुड़ी अहम जानकारी दर्ज होती है। इस दस्तावेज में आमतौर पर विमान की जानकारी, पायट और अन्य क्रू मेंबर्स के नाम तथा यात्रा से संबंधित विवरण शामिल होते हैं। एयरलाइन की ओर से अधिकृत अधिकारी इस दस्तावेज को संबंधित अधिकारियों के सामने प्रस्तुत करते हैं।
निजी जेट के अलग हैं नियम
किसी कमर्शियल एयरलाइन के बजाय प्राइवेट जेट के पायलट या स्टाफ होने पर नियम थोड़े अलग हैं। यहां आपको ज्यादातर देशों में जाने के लिए व्यक्तिगत यानी रेगुलर वीजा लेना ही पड़ता है। क्रू मेंबर्स के पास वैध पासपोर्ट होना जरूरी है, हालांकि उनकी एंट्री और एग्जिट की प्रक्रिया आम यात्रियों के मुकाबले एयरलाइन के दस्तावेजों के जरिए पूरी होती है।
विदेश जाकर पायलट ट्रेनिंग के लिए जानें वीजा का नियम
अमेरिका या किस यूरोपीय देशों में फ्लाइंग स्कूल में ट्रेनिंग लेने जाने के दौरान खास स्टूडेंट/ट्रेनिंग वीजा लेना जरूरी होत है। होता है। जैसे अमेरिका में FAA-प्रमाणित उड़ान स्कूलों से ट्रेनिंग लेने के लिए M-1 वीजा (नॉन-इमिग्रेंट वोकेशनल/ट्रेनिंग वीजा) की आवश्यकता होती है।
यह भी पढ़ें- इंडिया से इटली घूमने की कर रही प्लानिंग? पासपोर्ट-वीजा से लेकर टूरिस्ट प्लेस तक; यहां जानें सब कुछ
Image Credit: Shutterstock
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: magnific.com, Shutterstock
-1794220389174_m.webp)