मुंबई जैसे बिजी शहर में भी ऐसी कई जगहें, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। कुछ लोग इसे केवल एक अधूरा निर्माण मानते हैं, लेकिन कुछ लोग इस जगह को डरावना बताते हैं। उनका मानना है कि अंधेरा होते ही इस जगह से लोग गुजरना भी पसंद नहीं करते, क्योंकि यहां से अजीब आवाजें सुनाई देती है। मुंबई के दहिसर इलाके में मौजूद इस अधूरी बिल्डिंग को लेकर लोगों के मन में अलग-अलग सवाल भी हैं। मुंबई जैसे शहर में जहां जमीन की कीमत बहुत ज्यादा है, वहां सालों से एक बिल्डिंग का निर्माण रुका हुआ है और इसपर कोई ध्यान भी नहीं देता। आखिर इस जगह की क्या है सच्चाई और क्यों लोग इसे डरावना मानते हैं, इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से जानकारी देंगे।
कहां है यह बिल्डिंग?
दहिसर-मीरा रोड इलाके में यह बिल्डिंग बनी हुई है। देखने में इस बिल्डिंग का लगभग पूरा लगता है, क्योंकि दरवाजे और शिशे के अलावा दूर से देखने में यह ठीक लगती है। कांदरपाड़ा और आनंद नगर मेट्रो स्टेशनों के बीच लिंक रोड से इसे देखा जा सकता है। बिल्डिंग से कुछ दूरी पर ही रेल लाइन भी बनी हुई है, जहां से गुजरने वाली ट्रेन में बैठे लोग इस बिल्डिंग की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं।
इसे भी पढे़ें- रेगिस्तान के बीचों-बीच आज भी दहक रही है आग, जानिए इस जगह को 'नरक का दरवाजा' क्यों कहते हैं?
क्या है इस बिल्डिंग की सच्चाई?
सालों से इस इमारत को लेकर अलग-अलग बातें सुनने को मिलती है, लेकिन असल में इसका पीछे का सच कुछ और है। माना जाता है कि इस 21 मंजिल इमारत बनने का काम साल 2026 में शुरू हुआ था। 1990 के दशक के अंत में, बिल्डर ने कोस्टल रेगुलेशन जोन (CRZ) के नियमों का उल्लघंन किया, जिसकी वजह से काम रुकवा दिया गया था। बिल्डर को 1998 और 2000 में इमारत गिराने और काम रोकने के नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि 2000 में BMC ने इमारत को रेगुलर करने की बिल्डर की अपील ठुकरा दी थी। बिल्डर और BMC के बीच दशकों तक यह केस चला, लेकिन कानूनी पचड़ों में पड़ने की वजह से अभी तक इसे नहीं गिराया गया है।
इसे भी पढ़ें- सप्त ऋषियों ने भीड़भाड़ से दूर इस गुफा में की थी तपस्या, सुकून के लिए आप भी जाएं
बिल्डिंग को लेकर क्या अफवाह है?
दरअसल, काम रुक जाने के बाद कई सालों तक यह इमारत खाली पड़ी रही। जिसके बाद से लोगों ने इसके बारे में तरह-तरह की अफवाहें उड़ानी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने कहा कि यहां किसी मजदूर की मौत हो गई, जिसके बाद यहां रात के समय डरावनी आवाजें सुनाई देने लगी। हालांकि, किसी ने भी इन अफवाहों को पुख्ता रूप से सच नहीं कहा, लेकिन इन अफवाहों के चलते ही इसे मुंबई के हॉरर प्लेस में से एक माना जाने लगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific, Herzindagi
