भगवान श‍िव के भक्‍तों की कमी नहीं है। ऐसे में ज्‍यादातर लोग ज्‍योतिर्लिंगों के दर्शन करने के ल‍िए जाते हैं या पहाड़ों पर हजारों क‍िलोमीटर फीट की ऊंचाई पर बने मंद‍िरों में जाते हैं। इन मंद‍िरों की खास बात ये है क‍ि ऊंचाई पर होने से यहां का नजारा बहुत ही सुंदर लग रहा है। कैलाश की यात्रा करने की ख्‍वाह‍िश भी सभी भक्‍तों की होती है। कैलाश को भगवान श‍िव का घर माना जाता है।

कैलाश की बात होती है तो लोगों के मन में कैलाश मानसरोवर का ही ख्‍याल आता है, लेकिन क्‍या आप जानती हैं क‍ि हिमालय में स‍िर्फ एक नहीं बल्‍क‍ि पांच कैलाश हैं। इन्‍हें पंच कैलाश कहा जाता है। इनमें चार कैलाश तो भारत में ही हैं, जबक‍ि एक त‍िब्‍बत में। कहीं नेचुरल श‍िवल‍िंग देखने को म‍िलता है तो झील क‍िनारे बर्फ से ढकी चोट‍ियां हर क‍िसी का मन मोह लेती हैं। इन जगहों पर हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के ल‍िए पहुंचते हैं। अगर आप भी शि‍व भक्‍त हैं तो हम आपको इन पंच कैलाश के बारे में बता रहे हैं। आप भी यहां जा सकती हैं।

कैलाश मानसरोवर

पंच कैलाश में सबसे ज्‍यादा फेमस Kailash Mansarovar ही है। ये त‍िब्‍बत में है। ह‍िंदू, बौद्ध, जैन धर्म के लोगों के ल‍िए ये बहुत ही खास है। यहां का कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील देखते ही बनता है। इसकी ऊंचाई की बात करें तो समुद्र तल से ये लगभग 6,638 मीटर (21,778 फीट) ऊंचा है। यहां पहुंचने के ल‍िए आपको परम‍िशन की जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़ें- द‍िल्‍ली से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए कैसे और कहां से शुरू करें पावन यात्रा? नोट करें यह ट्रैवल प्लान

Image Credit- Trek The Himalayas

आदि कैलाश

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश को छोटा कैलाश भी कहा जाता है। कई लोग इसे कैलाश मानसरोवर का दूसरा रूप मानते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु आदि कैलाश के साथ ओम पर्वत और पार्वती सरोवर के भी दर्शन करते हैं। यहां पहुंचने के ल‍िए काठगोदाम आना होगा। यहां से आपको कई टैक्‍सी प्राइवेट और शेयर‍िंग में मि‍ल जाएंगी। आपको बता दें क‍ि आद‍ि कैलाश समुद्र तल से करीब 20 हजार क‍िलोमीटर फीट की ऊंचाई पर है।

यह भी पढ़ें- Lord Shiva Temple Near Lansdowne: 5900 फीट की ऊंचाई पर है महादेव का यह मंद‍िर, शिव भक्त हैं तो इस गर्मी घूम आएं आप

Image Credit- Incredible India

श्रीखंड कैलाश

हिमाचल प्रदेश में स्थित श्रीखंड कैलाश को पंच कैलाश में तीसरा स्थान म‍िला है। यहां लगभग 75 फीट ऊंची प्राकृतिक शिला की लोग शिवलिंग के रूप में पूजा करते हैं। इस जगह की खास बात तो ये है क‍ि मौसम और सूरज की रोशनी से शिवलिंग का रंग कभी-कभार बदलता हुआ नजर आता है। आमतौर पर ट्रैक‍िंग करने वाले यहां जरूर आते हैं।

Image Credit- Instagram

किन्नौर कैलाश

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित किन्नौर कैलाश की यात्रा भी हर साल हजारों शिव भक्त करते हैं। आपने इंस्‍टाग्राम और यूट्यूब पर कई वीड‍ियोज में यहां का नजारा देखा होगा। यहां एक बड़ा सा चट्टान है, जिसे शिवलिंग का ही स्वरूप माना जाता है। इस चट्टान की ऊंचाई करीब 79 फीट है। यहां पहुंचने के लिए भले ही आपको कठ‍िव रास्‍तों पर ट्रेक करना होता है, लेक‍िन यकीन मान‍िए यहां के नजारे स्‍वर्ग से कम नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Famous Temples Of India: धार्मिक यात्रा का है प्लान, तो जान लें किस राज्य का कौन सा मंदिर है सबसे फेमस?

Image Credit- Kinnaur Kailash Tour

मणिमहेश कैलाश

अब बात करते हैं पांचवे कैलाश की। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित मणिमहेश कैलाश ही पंच कैलाश का पांचवां धाम है। इसके नीचे मणिमहेश झील है, ज‍िसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। कहा जाता है क‍ि मण‍ि की चमक मणि की चमक कभी-कभार यहां दि‍खाई देती है।

Image Credit- Instagram

तो अगर आप भी श‍िवभक्‍त हैं और पंच कैलाश के दर्शन करना चाहती हैं, तो हमने आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- World Highest Shiva Temple: कैसा होता है दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तक जाने का सफर? पढ़ें खूबसूरत एक्‍सपीर‍ियंस

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shrine Yatra