जब भी हम खाने-पीने की कोई चीज, दवा या कॉस्‍मेट‍िक खरीदते हैं तो सबसे पहले उसकी एक्‍सपायरी डेट ही चेक करते हैं, लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि रसोई में हम ज‍िन बर्तनों का इस्‍तेमाल करते हैं, क्‍या वो भी एक्‍सपायर होते हैं? ज्‍यादातर घरों में कड़ाही, तवा, प्‍लेट, चम्‍मच और ड‍िब्‍बों का इस्‍तेमाल तब तक क‍िया जाता है, जब तक वो पूरी तरह से टूट या खराब न हो जाएं।

हालांकि, कुछ बर्तन ऐसे हैं ज‍िन्‍हें अगर लंबे समय तक यूज क‍िया जाए, तो उनकी क्‍वाल‍िटी खराब हो सकती है। आइए जानते हैं उनके बारे में-

एल्युमिनियम के बर्तन

एल्युमिनियम के बर्तन हल्के और सस्ते होते हैं, इसलिए कई घरों में इनका इस्तेमाल होता है, लेकिन अगर बर्तन बहुत पुराने हो गए हैं, बहुत पतले हो चुके हैं या अंदर से घिस गए हैं, तो आपको उन्‍हें बदल देना चाह‍िए। खासकर खट्टी चीजें बार-बार पकाने पर बर्तन जल्दी घिस सकते हैं। इसलिए समय-समय पर बर्तनों की क्‍वाल‍िटी पर ध्‍यान देना सही रहता है।

यह भी पढ़ें- बोतल से लेकर चम्मच तक, किचन के काम आसान बना देंगे ये 3 स्मार्ट हैक्स

प्लास्टिक के डिब्बे और बोतलें

किचन में मसाले, बचा हुआ खाना या पानी रखने के लिए ज्‍यादातर लाेग प्लास्टिक के कंटेनर का इस्‍तेमाल करते हैं, लेकिन अगर उन पर खरोंचें आ गई हों या उनका कलर चेंज हो गया हो, उनमें से अजीब सी स्‍मेल आती हो तो उन्हें बदल देना चाहिए। क्‍योंक‍ि पुराने और घिसे हुए प्लास्टिक कंटेनर को लंबे समय तक इस्तेमाल करना सही नलहीं माना जाता है।

यह भी पढ़ें- कड़ाही गंदी किए बिना गर्म कर सकती हैं खाना, ये किचन हैक्स आसान बना देंगे आपका काम

तांबे और पीतल के बर्तन

आज भी कुछ जगहों पर तांबे और पीतल के बर्तनों का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। ये कई सालों तक सही रहते हैं, लेकिन इनके अंदर की कलई अगर घिस गई है या अंदर हरा या काला रंग दिखाई देने लगा है, तो दोबारा कलई करवा लेना चाह‍िए।

मेलामाइन की प्लेटें और बाउल

मेलामाइन की क्रॉकरी देखने में भले ही सुंदर लगती हाें, लेक‍िन ये काफी लाइट वेट की होती हैं। ऐसे में अगर प्लेट या बाउल में दरार आ जाए, किनारा टूट जाए या उस पर बहुत ज्यादा निशान पड़ जाएं, तो उसे बदल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- पीतल और तांबे के बर्तन पर नजर आ रहे हैं काले निशान, इन ट्रिक्स से कर सकती हैं साफ

लकड़ी के चम्मच और चॉपिंग बोर्ड

लकड़ी के चम्मच और चॉपिंग बोर्ड किचन में काफी काम आते हैं, लेकिन बार-बार धुलने से इनमें नमी आ जाती है। इससे इनमें बैक्‍टीर‍िया के पनपने की संभावना ज्‍यादा रहती है। ऐसे में अगर चॉपिंग बोर्ड बहुत ज्यादा कट गया हो या लकड़ी का चम्मच फटने लगा हो, तो उसे बदल देना ही सही रहता है।

यह भी पढ़ें- लोहे की कड़ाही और तवे पर चिपक जाता है खाना? मास्टरशेफ की इस ट्रिक से बर्तन को मिनटों में बनाएं Non-Stick

तो अगर आप भी बहुत पुराने बर्तनों का इस्‍तेमाल कर रहीं हैं तो अब उनकी क्‍वाल‍िटी जरूर चेक कर लें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Gemini