भूत-प्रेत और रहस्‍यमयी जगहों की कहान‍ियां तो लगभग हर कोई सुनना पसंद करता है। चाहे क‍िसी काे इन बाताें पर व‍िश्वास हो या नहीं, लेक‍िन इन कहान‍ियों को सुनने में मजा बहुत आता है। आपको तो मालूम ही होगा क‍ि दुनि‍याभर में ऐसी कई जगहें हैं जो रहस्‍यों से भरी हैं। नोएडा की बात करें तो इस जगह का नाम आते ही लोगों के मन में सबसे पहला ख्‍याल यही आता है क‍ि यह मॉडर्न स‍िटी है। यहां ऊंची-ऊंची बि‍ल्‍ड‍िंग्‍स, कॉरपोरेट ऑफि‍स से लेकर खूबसूरत माॅल्‍स तक देखने को म‍िलते हैं।

लेक‍िन कुछ ऐसी भी जगहें हैं ज‍िनके बारे में कुछ अजीबो-गरीब बातें भी सुनने को म‍िलती हैं। इंस्‍टाग्राम पर आए दि‍न कोई न कोई वीड‍ियो देखने को म‍िल ही जाते ह‍ैं। बीते द‍िनों एक वीड‍ियो वायरल हुआ था क‍ि नोएडा में कुछ जगहों पर रात में नहीं जाना चाहि‍ए, ये हॉन्‍टेड हो जाती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं-

ओखला बर्ड सेंचुरी

ओखला बर्ड सेंचुरी में तो द‍िन के समय काफी भीड़ देखने को मि‍लती है, लेकिन कुछ लोगाें का कहना है क‍ि शाम के बाद यहां का माहौल काफी अलग सा लगने लगता है। क‍िसी को अजीब आवाजें सुनाई देती हैं या परछाइयां नजर आती हैं। हालांकि इन बातों का कोई पुख्ता सबूत नहीं है, लेकिन इसी वजह से कई लोग रात में यहां जाने से बचते हैं।

जेआईआईटी कैंपस (JIIT)

नोएडा के जेआईआईटी कैंपस को लेकर भी कई कहानियां सुनने को म‍िलती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह इलाका पहले किसी पुराने कब्रिस्तान के आसपास था। ऐसे में लोग शाम के समय यहां जाने से बचते हैं।

हिंडन नदी का किनारा

हिंडन नदी के आसपास के इलाकों को लेकर भी कई रहस्यमयी कहानियां सुनने को मिलती हैं। वीड‍ियो के मुताब‍िक, रात के समय यहां लोगों को जाने में डर लगता है। कुछ लोग ये भी बताते हैं क‍ि उन्होंने यहां अजीब कुछ देखा है। इसी वजह से कई लोग अंधेरा होने के बाद इस इलाके में जाने से बचते हैं।

ग्रेटर नोएडा के सुनसान इलाके

ग्रेटर नोएडा में कई ऐसे सेक्टर और इलाके हैं जहां बड़ी संख्या में ब‍िल्‍ड‍िंग्‍स बनी हुई हैं, लेकिन उनमें अभी भी कम लोग रहते हैं। रात के समय खाली सड़कें, लोगों का कम आना जाना और दूर-दूर तक सुनसान रहता है सब कुछ। इसी कारण इन इलाकों को लेकर कई तरह के भूतिया कहानियां और अफवाहें भी आती रहती हैं।

सेक्टर 60 का iEnergizer बिल्डिंग

सेक्टर 60 की इस बिल्डिंग का नाम एक आग की घटना के कारण चर्चा में रहा था। कहा जाता है कि घटना के बाद कुछ लोगों ने यहां अजीब आवाजें सुनने के बारे में एक दूसरे से बातें की थी।

नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन

नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन को लेकर लोग कई तरह की बातें करते ह‍ैं। बताया जाता है क‍ि आखिरी मेट्रो निकलने के बाद सुनसान प्लेटफॉर्म पर एक महिला दिखाई देती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने खाली स्टेशन पर अजीब आवाजें या गूंज सुनी हैं।

क्या सच में भूतिया हैं ये जगहें?

इस बात का कोई पुख्‍ता सबूत नहीं है। इस बात ही पुष्‍ट‍ि हरज‍िंदगी भी नहीं करती है। ल‍िखी गईं चीजें इंस्‍टाग्राम पर वायरल हाेने वाले वीड‍ियो पर आधार‍ित हैं, लेक‍िन चाहे ये भूतिया कहानियां सच हों या सिर्फ अफवाह, रात में किसी भी सुनसान जगह पर जाने से बचना हमेशा बेहतर माना जाता है।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Note: इस लेख में बताई गई बातें और जगहें सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर वायरल वीडियोज और इंटरनेट पर उपलब्ध दावों पर आधारित हैं। HerZindagi (हरजिंदगी) ऐसी किसी भी अलौकिक शक्ति, भूत-प्रेत या हॉन्टेड दावों की पुष्टि या समर्थन नहीं करता है और न ही अंधविश्वास को बढ़ावा देता है। विज्ञान इन बातों को नहीं मानता। रात के समय किसी भी सुनसान जगह पर जाने से बचने की सलाह केवल सुरक्षा और व्यक्तिगत सावधानी के लिहाज से दी जाती है। किसी भी भ्रम या अफवाह से दूर रहें और विवेक से काम लें।

Image Credit-gemini/freepik