आमतौर पर लोगों को लगता है कि ताजे भोजन का स्वाद ही सबसे लाजवाब होता है। अगर गर्मागर्म भोजन मिल जाए, तो लोग भूख से ज्यादा खा लेते हैं। वहीं, अगर सामने बासी खाना रख दिया जाए, तो अक्सर लोगों का मूड खराब हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय व्यंजनों में कुछ डिशेज ऐसी हैं, जिनका स्वाद बासी होने के बाद और भी बढ़ जाता है? हो सकता है कि आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है। हालांकि, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप खाने को तीन-चार दिनों तक स्टोर करके खाते रहें। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगली सुबह खाने पर गजब का स्वाद देते हैं।
महुआ से बना पुआ
पुआ यानी पारंपरिक मीठी पुरी। अगर आप महुआ से बना पुआ अगले दिन अचार के साथ खाते हैं, तो इसका स्वाद आपको ताजे पुए से कहीं ज्यादा लगेगा। हालांकि, आजकल महुआ का पुआ बहुत कम ही लोग बनाते हैं। मगर यह ट्रिक हर तरह की मीठी पुरी या गुलगुले पर काम करती है।
इसे भी पढ़ें- रसगुल्ला और माछ-भात ही नहीं, बंगाल की इन 'सीक्रेट डिशेज' को चखे बिना अधूरी है फूड जर्नी
गाजर का हलवा
सर्दियों में बनने वाला गाजर का हलवा वैसे तो लोगों को गरमागरम बेहद पसंद आता है। मगर फ्रिज में ठंडा होने के बाद अगले दिन इसका स्वाद बढ़ जाता है।
साग
साग के शौकीन लोग सर्दियों और गर्मियों में मिलने वाली हरी पत्तेदार सब्जियां बड़े चाव से बनाते हैं। साथ ही, गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ इसे खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बासी साग का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो एक बार रात का बना साग अगले दिन सुबह खाएं। इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
मछली करी
अगर आप नॉनवेज की शौकीन हैं, तो अगली बार जब भी मछली करी बनाएं, तो उसे फ्रिज में रखकर अगले दिन खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि बासी मछली का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें- मॉनसून में जरूर ट्राई करें बिहार के ये स्वादिष्ट व्यंजन, जानें बनाने का तरीका
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
