हरियाली तीज का त्योहार खुशियों और का प्रतीक है। इस खास मौके पर सुहागिनें सोलह श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करती हैं। त्योहार की तैयारियों और पूजा-पाठ के बीच रसोई में घंटों खड़े होकर पकवान बनाना हर बार मुमकिन नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आप बिना गैस जलाए मिनटों में स्वादिष्ट मिठाइयां बनाना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। आज हम आपको बिना गैस जलाए झटपट बनने वाली 3 स्वादिष्ट मिठाइयों की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
हरियाली तीज पर बनाएं ये 3 मिठाइयां
हरियाली तीज के पावन अवसर पर बिना गैस जलाए झटपट मिठाइयां बनाकर अपने त्योहार को खास बनाएं। इनसे न सिर्फ आपका समय बचेगा बल्कि घर आए मेहमानों और परिवार को भी इनका लाजवाब स्वाद बहुत पसंद आएगा।
भूने चने की रोल बर्फी बनाएं
अगर आपके कम मेहनत में फटाफट कुछ मीठा तैयार करना चाहती हैं, तो भूने हुए चने की बर्फी बना सकती हैं। नीचे देखें प्रोसेस
- भूना चना- 2कटोरी
- चीनी- 1 कटोरी
- कोकोनट पाउडर- 1 कटोरी
- इलायची-4
- उबला हुआ दूध- 1/2 कटोरी
रोल बर्फी बनाने का तरीका
सारी सामग्री को इकट्ठा करके नीचे बताए गए तरीके से मिठाई बनाएं।
- बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले 2 कटोरी भूना चना लें।
- अब इसके छिलके निकालकर साफ करें।
- इसके बाद मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बनाएं।
- फिर इसे निकालकर छान लें।
- इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर में चीनी, इलायची दाना और नारियल का बुरादा डालकर पीस लें।
- अब इस पाउडर को चना पाउडर में डालकर मिलाएं।
- फिर उबले हुए दूध को डालकर आटे की तरह गूंथ लें।
- इसके बाद रोल बनाकर एल्युमिनियम फॉयल पेपर में लपेटकर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
- समय पूरा होने के निकालकर चाकू की मदद से गोल आकार में काटे।
- बर्फी बनकर तैयार है। अब आप इसे खाने के लिए सर्व कर सकती हैं।
बिस्किट से बनाएं मिठाई
घर में अगर भूने चने नहीं है, तो आप बिस्किट से मिठाई बना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका
- बिस्किट - 4 पैकेट
- कोको पाउडर- 1/4 कप
- दूध- 1 कप
- मिल्क पाउडर- 1.5 कप
- चीनी पाउडर - 1/4 कप
- पिस्ता
मिठाई बनाने का तरीका
हरियाली तीज के मौके पर आप इस मिठाई को 20-30 मिनट में बनकर तैयार कर सकती हैं। पढ़ें विधि-
- इस मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले बिस्किट को निकालकर पाउडर बनाएं।
- इसके बाद इसमें 1/4 कप कोको पाउडर डालकर मिलाएं।
- फिर इसमें दूध डालकर इसे आटे की तरह गूंथ लें।
- अब इसे लंबे आकार में रखकर रोल बनाएं।
- दूसरी तरफ कटोरे में 1.5 कप मिल्क पाउडर लें।
- अब इसमें 1/4 कप चीनी मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें।
- इसके बाद मिल्क पाउडर का आटा लेकर लंबा बेलें।
- फिर बिस्किट वाले आटे को इसके ऊपर रखकर एक-दूसरे में लपेंटे।
- अब इसकी गोल-गोल रोल काटकर मिठाई का आकार दें।
बिना गैस जलाए कलाकंद मिठाई बनाएं
बिना गैस जलाए कलाकंद बनाना बेहद आसान है। इसे आप सिर्फ कुछ ही मिनटों में पनीर, मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क की मदद से झटपट तैयार कर सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-
- चीनी- 1 कटोरी
- बादाम- 2
- काजू-2
- इलायची-2
- मिल्क पाउडर- 1/2 कटोरी
- पनीर- 250 ग्राम
- ड्राई फ्रूट्स- गर्निशिंग के लिए
- नारियल बुरादा- 250 ग्राम
कलाकंद बनाने की तरीका
सभी चीजों को इकट्ठा करने के बाद कलाकंद मिठाई बनाने की प्रक्रिया शुरू करें। इसे बनाने में आपको 30-40 मिनट का समय लग सकता है।
- इस मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले चीनी, इलायची, काजू और बादाम की पीस लें।
- अब तैयार पाउडर को कटोरे में पलटें।
- इसके बाद पनीर को कद्दूकस करें।
- फिर इसमें पिसा हुआ पाउडर और मिल्क पाउडर मिलाकर आटा की तरह गूथें।
- इसके बाद स्टील के कटोरे या टिफिन में घी लगाकर गर्निशिंग करें।
- फिर इसके अंदर तैयार गया डो रखकर फैलाएं।
- आखिर में ऊपर से ड्राई फ्रूट डालकर सेट होने के लिए फ्रिज में रखें।
- 1 घंटा होने के बाद इसे निकालें और काटकर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- बचे हुए मोतीचूर लड्डू से बनाएं मलाईदार खीर, स्वाद ऐसा जो मुंह में जाएगा घुल
इन मिठाई को आप न केवल पर्व-त्योहार बल्कि किसी भी मौके पर बनाकर खा सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
