सावन के पवित्र महीने में अक्सर लोग फलाहार के लिए साबूदाना, कुट्टू या समां के चावल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप इस सावन व्रत में कुछ नया, अनोखा और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहती हैं, तो आलू के लड्डू एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। उबले आलू, देसी घी, मेवों और मावे का यह अनोखा कॉम्बिनेशन मुंह में जाते ही घुल जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह कम समय में तैयार हो जाता है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि सावन व्रत के लिए इस लाजवाब मिठाई आलू के लड्डू को बनाने की आसान विधि क्या है? जानते हैं आगे...

आलू के लड्डू कैसे बनाएं?

आलू के लड्डू बनाने के लिए यहां दिए गए चरणों को अपनाना बेहद जरूरी है-

  • आलू तैयार करें: सबसे पहले उबले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें ताकि इसमें कोई गुठली न रहे।
  • घी गर्म करें: एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किए आलू डालें।

  • धीमी आंच पर भूनें: आलू को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि इसका कच्चापन खत्म न हो जाए और हल्की खुशबू न आने लगे।

यह भी पढ़ें- बच्चे भी चटकारे लेकर खाएंगे करेले, घर पर बनाएं ये 2 टेस्टी स्नैक्स

  • मावा और चीनी मिलाएं: अब इसमें मावा यानी खोया या मिल्क पाउडर और पिसी चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • गाढ़ा होने तक पकाएं: मिश्रण को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक वह कड़ाही का किनारा न छोड़ने लगे।
  • फ्लेवर जोड़ें: अंत में इलायची पाउडर और बारीक कटे मेवे मिलाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

  • लड्डू बांधें: हाथों में हल्का-सा घी लगाकर तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें और चाहें तो ऊपर से नारियल के बुरादे में लपेटकर सर्व करें।

सावन के व्रत में आलू के लड्डू स्वाद और एनर्जी दोनों का एक सही बैलेंस हैं। कम सामग्री और बिना किसी झंझट के बनने वाली यह डिश आपके फलाहारी मेन्यू में नया स्वाद जोड़ देगी। 

यह भी पढ़ें- सावन व्रत में बनाएं स्वादिष्ट मखाने की खिचड़ी, जानें आसान और झटपट रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific