14 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। इस दौरान लोग बप्पा को मोदक का भोग लगाते हैं। वैसे तो आजकल कई तरह के मोदक बनाए जाते हैं, लेकिन असल भोग तो उकडीचे मोदक का ही लगाया जाता है। ये मोदक दिखने में जितने सुंदर लगते हैं, उन्हें बनाना उतना ही मुश्किल होता है। खासकर पहली बार मोदक बनाने वालों के साथ एक परेशानी बार-बार होती है। मोदक को शेप देते समय आटा किनारे से फटने लगता है या भरावन डालने के बाद मोदक ठीक से बंद नहीं हो पाता है।
कई बार पूरी मेहनत के बाद भी मोदक टूट जाता है और अंदर की भरावन बाहर आने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आटा तैयार करते समय आपको बस एक काम करना होगा। अगर आटा सही तरह से नरम होगा, तो मोदक बनाना काफी आसान हो जाएगा। हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि आटा तैयार करते समय एक छोटी सा काम आपको कौन सा करना है? आइए जानते हैं-
Image Credit- Magnific
उकडीचे मोदक का आटा कैसे तैयार करें?
अगर आप उकडीचे मोदक बनाने जा रही हैं, तो आटा बनाते समय सबसे जरूरी है कि उसमें गांठें न रहें और आटा अच्छी तरह पककर नरम हो जाए। इसके लिए चावल के आटे को गर्म पानी में डालने के बाद उसे अच्छी तरह मिला लें। आटा जब पानी के साथ मिल जाए, यानी वो हलवा जैसा नजर आने लगे तो उसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें। इसके बाद जब आटा थोड़ा ठंडा हो जाए तब उसे अच्छी तरह से गूंथ लें। अब आप साेच रही होंगी कि आखिर वो एक काम कौन सा है? तो आपको बता दें कि जब आप पानी गर्म करेंगी तब उसमें एक चम्मच या आटा और पानी के हिसाब से घी डालना होगा।
यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के लिए बनाएं 10 तरह के शुगर फ्री मोदक, पढ़ें आसान रेसिपी
ये है उकडीचे आटा को गूंथने की सबसे आसान ट्रिक
आटा गूंथने के बाद हाथों पर थोड़ा सा घी लगाकर उसे अच्छी तरह से मसलें। इससे आटा ज्यादा नरम और चिकना हो जाएगा। ऐसे में मोदक बनाते समय जब आप आटे को फैलाएंगी, तो वह आसानी से फैल जाएगा और किनारों पर दरारें भी नहीं दिखेंगी।
उकडीचे मोदक का आटा कैसा होना चाहिए?
उकडीचे मोदक के लिए आटा न तो बहुत सूखा होना चाहिए और न ही इतना गीला कि हाथों में चिपकता रहे। अगर आटा सूखा होगा, तो उसे फैलाते समय दरारें आ सकती हैं और मोदक फट सकता है। इसलिए आटा तैयार करने के बाद उसे अच्छी तरह गूंथना जरूरी है। हाथों से मसलते समय अगर कहीं सूखा हिस्सा या छोटी गांठ जान पड़ रही हो, तो उसे अच्छी तरह मिला लें।
यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Kab Hai: 14 या 15 सितंबर, कब विराजेंगे गणपति बप्पा? जानें सही तारीख
मोदक बनाते समय भी रखें इन बातों का ध्यान
आटा तैयार हो जाने के बाद मोदक बनाते समय उसे खुला न छोड़ें। जितना आटा इस्तेमाल करना है, बस उतना ही लें और बाकी आटे को ढककर रख दें। ऐसा करने से आटा जल्दी सूखेगा नहीं। इसके बाद एक छोटी लोई लें और उसे हाथ से धीरे-धीरे फैलाएं। इसे बहुत ज्यादा पतला करने की जरूरत नहीं है। अगर आटा फैलाते समय किनारे सूखे या फटे हुए दिखें, तो उसे दोबारा नरम करके लें। इसके बाद इसमें भरावन रखकर भाप में पका लें।
Image Credit- Shutterstock
मोदक फटने की वजह बन सकती हैं ये गलतियां
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि उकडीचे मोदक बनाते समय फटने लगता है तो इसके पीछे ये गलतियां हो सकती हैं। जैसे-
- आटा बहुत सूखा रखना
- आटे को अच्छी तरह न गूंथना
- आटा खुला छोड़ देना
- मोदक की लेयर को जरूरत से ज्यादा पतला कर देना
- भरावन बहुत ज्यादा भर देना
- मोदक को बंद करते समय बहुत ज्यादा दबाना
भरावन भरते समय भी रखें ध्यान
मोदक की लोई तैयार करने के बाद उसमें भरावन डालें, लेकिन बहुत ज्यादा भरावन न रखें। ज्यादा भरावन होने पर मोदक ठीक से बंद नहीं होगा और वह फट सकता है। भरावन रखने के बाद किनारों को धीरे-धीरे पास लाएं और हल्के हाथ से बंद करें। अगर किनारे सूखे लग रहे हैं, तो उन्हें थोड़ा सा नरम कर लें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi पर बप्पा को लगाएं खास रस मलाई Modak का भोग, आसान रेसिपी यहां जानें
Image Credit- Magnific/Pinterest (AI Modified)
-1789273323688_m.webp)