How To Make Soft Bhindi: भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो बड़ों से लेकर बच्चों तक, हर किसी की पसंदीदा होती है। चाहे दाल-चावल के साथ सूखी भुजिया खानी हो या पराठे के साथ कुरकुरी भिंडी, इसका स्वाद हमेशा लाजवाब लगता है। लेकिन भिंडी बनाते समय अक्सर महिलाओं को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है, और वह है भिंडी का चिपचिपापन। कई बार बहुत ध्यान रखने के बाद भी भिंडी आपस में चिपक जाती है, जिससे उसका पूरा रूप बिगड़ जाता है और वह देखने व खाने में अच्छी नहीं लगती। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो बस भिंडी पकाते समय रसोई में रखी 1 चम्मच दही डाल दीजिए। यह छोटी सी ट्रिक आपकी भिंडी की भुजिया को एकदम खिला-खिला, बिना चिपचिपा और अंदर से सॉफ्ट बनाएगी।
भिंडी काटते वक्त चिपचिपी क्यों हो जाती है?
भिंडी (Ladyfinger) में गाढ़ा और चिपचिपा लिक्विड निकलता है, जिसे म्यूसिलेज कहा जाता है। जब भिंडी को काटा और पकाया जाता है, तो यह लिक्विड बाहर आने लगता है और सब्जी को लसलसा बना देता है। इस चिपचिपेपन को काटने का सबसे अच्छा तरीका है कोई भी खट्टी चीज।
खट्टा गाढ़ा दही इस मामले में सबसे बेहतरीन काम करते हैं। जब आप सब्जी छौंकने के बाद उसमें एक छोटा चम्मच सिरका या दही मिला देती हैं, तो उसमें मौजूद एसिड भिंडी के लेस को तुरंत सुखा देता है। इससे भिंडी का रंग भी एकदम हरा बना रहता है और वह कढ़ाई में नीचे चिपकती भी नहीं है।
इसे भी पढ़ें- कौन सी ऐसी सब्जियां हैं जो पानी में ज्यादा रखने से हो जाती हैं चिपचिपी? यहां
भिंडी को मुलायम बनाने के लिए दही का कैसे करें इस्तेमाल?
- जब आप कड़ाही में तेल गर्म करके भिंडी डाल दें, तो उसे 2 से 3 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें।
- इसके बाद उसमें एक चम्मच फेंटा हुआ दही डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- दही डालने के बाद भिंडी को कुछ मिनटों के लिए बिना ढके ही पकाएं।
- अगर आप ढक्कन लगा देंगी, तो भाप का पानी गिरकर भिंडी को दोबारा गीला और लसलसा बना सकता है।
- इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि भिंडी में नमक शुरुआत में कभी न डालें।
- भिंडी जब पूरी तरह पक जाए और उसका लेस खत्म हो जाए, तब गैस बंद करने से सिर्फ 2 मिनट पहले नमक डालें।
इसे भी पढ़ें- भिंडी काटने का झंझट खत्म, बिना चाकू और बोर्ड के मिनटों में काटें ढेर सारी सब्जी; जानें ये ट्रिक
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
