फास्ट फूड खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम जब भी बाजार जाते हैं, तो कुछ न कुछ ऑर्डर जरूर करते हैं। सबसे ज्यादा लोग बर्गर खाते हैं। यह खाने में हल्का होता है। साथ ही इसे खाने में मजा भी आता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब हम बर्गर को खाते हैं, तो पीछे की तरफ से सारी फीलिंग निकल जाती है। ऐसे में हमें बार-बार टिश्यू पेपर से अपने हाथों को साफ करना पड़ता है। इसके बाद इसे खाना पड़ता है। इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए सही टिप्स का ध्यान रखें।

बर्गर के बन को सही से पकड़ें

अक्सर हम बर्गर खाते समय बन को सही तरीके से नहीं पकड़ते हैं, जिसकी वजह से सारी फीलिंग निकल जाती है। ऐसे में आप उसे आगे की तरफ से पकड़ने की जगह पीछे की तरफ से होल्ड करें। इससे अंदर की फीलिंग दबी रहेगी और जब आप बाइट करेंगी, तो ये निकलेगी नहीं। साथ ही आपको बार-बार टिश्यू पेपर को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आप आसानी से बर्गर को बाइट कर पाएंगी।

बर्गर में सॉस लगाने का सही तरीका

अगर आप घर पर बर्गर बनाकर खा रही हैं, तो इसके लिए आप इसके अंदर की फीलिंग का खास ध्यान रखें कि ये किस तरह से डाली जानी चाहिए। इसके लिए आप सॉस को सीधे बन के बीच में डालने के बजाय बन के नीचे वाले हिस्से पर एक पतली लेयर सलाद के पत्तों की बिछाएं। इसके ऊपर पैट्टी रखें। फिर आप सॉस को लगाएं। इससे आपकी सॉस निकलेगी नहीं और आप अच्छे से बर्गर को खा पाएंगी।

यह भी पढ़ें- बगैर बन के बर्गर लगेगा ज्यादा टेस्टी, 10 मिनट में तैयार होगी रेसिपी

सब्जियों की सही तरीके से लगाएं

अक्सर हम प्याज, टमाटर और खीरे के स्लाइस को ऊपर-नीचे कहीं भी रख देते हैं। बेहतर यह है कि टमाटर के स्लाइस को पैट्टी के ऊपर न रखें, क्योंकि इससे पैट्टी जल्दी गीली हो जाती है। इसके बजाय, टमाटर और प्याज को पैट्टी के ऊपर और ऊपर वाले बन के नीचे वाली जगह पर रखें। इससे आपका बर्गर भी सही रहेगा और आप इसे बार-बार खा पाएंगी।

यह भी पढ़ें- बच्चे कर रहे हैं बर्गर खाने की जिद्द तो सोया की मदद लें, तैयार करें ये हेल्दी रेसिपी

अगली बार जब आप घर पर बर्गर बनाएं या किसी आउटलेट पर ऑर्डर करें, तो इन छोटी-छोटी ट्रिक्स को फॉलो करें। इससे आप बिना गिराए पूरा बर्गर अच्छे से खा पाएंगी और इसके मजे ले पाएंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik