हम क्‍या खाएं और क्‍या न खाएं? यह सवाल अक्‍सर हमारे मन में आता है। सर्दियों ने दस्‍तक दे दी है। हमें ऐसे सुपरफूड की जरूरत है, जो तन और मन दोनों को सेहतमंद रखे। हमारे शरीर के अंदर एनर्जी लेवल को मेंटेन रखे, ताकि किसी काम को करने में परेशानी न हो। बात जब फूड कॉम्बिनेशन या सुपरफूड की आती है,तो इसमें सबसे पहला नाम गुड़ और मूंगफली, घी और मखाने या सौंफ और मिश्री का आता है। इनका सेवन हमारे इम्‍यून सिस्‍टम को बेहतर करने के साथ ताकतवार भी बनाता है।

सर्दियों के लिए बेस्‍ट फूड कॉम्बिनेशन 

आइए जानते हैं इस सर्दी के मौसम में ऐसे कौन से फूड कांबिनेशन हैं जो हर तरह से आपके लिए उपयोगी हैं। इसके बारे में हमें चंडीगढ़ की सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल बता रही हैं। उन्‍हें मिस हर्ब (Miss Herb) के नाम से भी जाना जाता है।

1. इन सर्दियों में जरूर ट्राई करें गुड़ और मूंगफली

अगर हम आपसे पूछें कि ऐसा क्या है, जिसे सदियों से शरीर को गर्म रखने के लिए बड़े शौके से खाया जाता रहा है? सभी की जुबान पर बस एक ही नाम आएगा-गुड़ और मूंगफली। यह सभी लोगों की पसंद है। इसका स्वाद, शायद ही कोई ऐसा हो जिसे न भाया हो। सेहत को लेकर इसके फायदे भी कम नहीं है। माइक्रो मिनरल्स, विटामिन, हेल्दी फैट, प्रोटीन और पॉलीफेनॉल्स से भरपूर, मूंगफली और गुड़ को सुपर हेल्दी स्‍नैक्‍स में गिना जाता है।

2. घी और मखाने से मिलेगी गजब की ताकत

दूसरा सुपरफूड है घी और मखाना। हल्‍के घी में मखाने को भूनकर आपका इसका लाजवाब टेस्‍ट ले सकती हैं। यहां टेस्‍ट के साथ आपको कमाल की एनर्जी भी मिलती है। वजन घटाने वालों के लिए मखाना बेस्ट फूड माना जाता है। व्रत में मखाना आसानी से खा सकते हैं। इसे हर आयुवर्ग के लोग पसंद करते हैं। मखाना अगर अच्छी तरह भुना हो तो सुपर क्रंची बन जाते हैं। घी में भुने मखाने का स्वाद जबरदस्‍त होता है।

Image Credit:magnific.com

3. दही और चावल देगा फुल एनर्जी

अब बात करते हैं दही और चावल की। फूड कॉम्बिनेशन में ये सबसे बेस्‍ट फूड आइटम है। दही से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है, जबकि चावल कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स है। ये दोनों मिलकर एक आसान और आरामदायक खाना बनाते हैं। पाचन क्रिया दुरुस्‍त रखते हैं और एनर्जी लेवल बढ़ाते हैं।

4. गुणों की खान है सौंफ और मिश्री

सौंफ और मिश्री की जोड़ी सुपरफूड केटेगरी में आती है। खाने के बाद मिश्री के साथ थोड़ी सौंफ चबाने से आपकी सांसों को फ्रेश करने में मदद मिलती है। सौंफ का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से पाचन में आराम के लिए भी किया जाता है।

Image Credit: magnific.com

5. गुड़ और तिल कमाल की मिठास

तिल कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट देते हैं, जबकि गुड़ मिठास और एनर्जी देता है। तिल-गुड़ के लड्डू सर्दियों का एक पौष्टिक पारंपरिक ट्रीट है। इसलिए अधिकतर लोग इस सीजन में बेहतर डाइजेशन और ताकत के लिए इसका सेवन करते हैं।

आप भी सर्दी के मौसम में बताए गए फूड कॉम्बिनेशन जरूर ट्राई कर सकते हैं। महिलाओं को विशेषतौर से एनर्जी की जरूरत होती है। इनके सेवन से आपको भरपूर पोषण भी मिलेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit: magnific.com