खाना बनाते समय कई बार छोटी-छोटी परेशानियां सामने आ जाती है। कभी चावल पकाते समय खिलने की बजाय टूटने लगते हैं, तो कभी चाशनी बनाते समय बर्तन से चिपक जाती है। ऐसे में हम कुछ आसान और कारगर किचन टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपके सवालों के जवाब में दादी-नानी के ऐसे नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो वर्षों से आजमाए जा रहे हैं और आज भी उतने ही असरदार हैं।
दादी-नानी के हाथों के स्वाद और उनकी कुकिंग ट्रिक्स की मिसाल हर घर में दी जाती है। यदि आप भी अपने खाने को बेहतर बनाना चाहती हैं या कोई नई डिश बनाने की तैयार कर रही हैं, तो इन आसान उपायों को जरूर अपनाएं। ये छोट-छोटे टिप्स न सिर्फ आपकी किचन की मुश्किलों को आसान बनाएंगे, बल्कि आपके खाना बनाने के अनुभव को भी शानदार बना देंगे।
नुस्खा: 1
फलों को काटकर रखने पर काले हो जाते हैं। ऐसे में क्या करें?
दादी-नानी का नुस्खा: फलों को काटकर रखने पर इस पर आप नींबू का रस छिड़क देंगी तो इससे उनका रंग काला नहीं पड़ेगा। पर कोशिश करें कि कटे फलों को 3-4 घंटे के भीतर ही खा लें।
नुस्खा: 2
फ्राइड राइस खिले-खिले बनाने के लिए क्या करना चाहिए?
दादी-नानी का नुस्खा: फ्राइड राइस बनाने के लिए चावल को एक रात पहले उबालें। इसे हमेशा तेज आंच पर पकाएं। अगर आंच धीमी होगी, तो स्पैचुला चलाते समय चावल टूटने लगेंगे
नुस्खा: 3
गुड़ की चाशनी बनाते वक्त कड़ाही में क्यों चिपक जाती है।
दादी-नानी का नुस्खा: अगर गुड़ की चाशनी बनाते समय आप कड़ाही में जरा-सा तेल डाल देंगी, तो इससे गुड़ की चाशनी एकदम सही बनेगी और वह तली पर चिपकेगी भी नहीं।
नुस्खा : 4
मलाई से घी जल्दी निकालने का आसान तरीका क्या है?
दादी-नानी का नुस्खा: अगर घर पर दूध की मलाई से घी निकालने के लिए आप मलाई में एक टीस्पून चीनी मिला देंगी तो इससे मक्खन या घी तेजी से निकल जाएगा।
नुस्खा: 5
बाटी को स्वादिष्ट बनाने के लिए क्या करें?
दादी-नानी का नुस्खा: अगर बाटी बनाते समय आप आटे में मोयन के लिए सही घी की मात्रा रखेंगे और गुनगुने पानी से गूंथेंगी तो बाटी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी।
यह भी पढ़ें- ये कुकिंग टिप्स आजमाएं, काम होगा आसान और खाना बनेगा सुपर टेस्टी
यह भी पढ़ें- खाने में स्वाद का तड़का लगाने के लिए अपनाएं ये कुकिंग टिप्स
आप भी इन टिप्स को आजमाकर किचन के कामों को आसानी और सही तरीके से कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
लेखक: गीतांजलि
Image Credit: Sakhi
