हमारे यहां भारत में जब भी बारिश होती है तो लोगों के घरों में चाय और पकौड़े जरूर बनते हैं। हमारे यहां पकौड़े सिर्फ एक स्नैक की तरह ही नहीं खाया जाता है बल्कि यह एक एहसास होता है। इसे बनाने में प्याज, बेसन, आलू, मिर्च, चाल के आटे और कुछ मसालों का इस्तेमाल होता है, लेकिन कई बार लोग इसके ऑयली होने को लेकर चिंता जताते हैं। ऐसे में लोग जब पकौड़े छानते हैं तो इसे टिशू पेपर पर निकालते हैं ताकि एक्स्ट्रा ऑयल उसी में एब्जॉर्ब हो जाए।
लेकिन इंस्टाग्राम पर हमने कई मास्टरशेफ के वीडियाेज देखे हैं। इसमें वो बताते हैं कि टिशू पेपर पर पकौड़े रखने से पूरा ऑयल नहीं निकल पाता है। साथ ही पकौड़े भी थोड़े सॉफ्ट हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको इन्हें ऑयल फ्री बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
टिशू पेपर क्यों नहीं है पूरी समस्या का हल?
जब पकौड़े कड़ाही से निकलते हैं, तब उनके बेस पर थोड़ा ही तेल लगा होता है। ऐसे में टिशू पेपर बस उसी तेल को एब्जॉर्ब करते हैं। दरअसल, तेल छानने के बाद भी पकौड़े अपने अंदर खूब सारातेल अपने अंदर खींच चुके होते हैं। इससे टिशू पेपर कुछ खास कमाल नहीं कर पाता है।
तेल का टेंपरेचर सही होना सबसे जरूरी
कई लोग पकौड़े तलते समय तेल के तापमान को चेक नहीं करते हैं। इससे पकौड़े बहुत सारा तेल पी जाते हैं। सबसे जरूरी है कि पकौड़ों के लिए तेल का टेंपरेचर मीडियम टू हाई होना चाहिए। पहले आंच को मीडियम रखें, जब पकौड़े ऊपर आने लगें तब तेज करें।
यह भी पढ़ें- मॉनसून में बनाएं ये 4 तरह के यूनिक क्रिस्पी पकौड़े
बैटर बहुत पतला न बनाएं
पकौड़ों का घोल भी सही होना जरूरी है। अगर बैटर बहुत पतला होगा तो वो ज्यादा तेल साेख लेगा। इसलिए बेसन का बैटर न ज्यादा गाढ़ा रखें और न ही बहुत ज्यादा पतला। सही बैटर रहेगा तो पकौड़े क्रिस्पी बनेंगे। साथ ही ज्यादा तेल भी नहीं लगेगा।
कड़ाही में एक साथ बहुत ज्यादा पकौड़े न डालें
कई लोग पकौड़े बनाते समय ढेर सारे पकौड़े एक साथ कड़ाही में डाल देते हैं। ऐसा करने से भी तेल का टेंपरेचर अचानक से कम हो जाता है और पकौड़े तेल सोख लेते हैं। इसीलिए इन्हें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही तलना चाहिए।
यह भी पढ़ें- इस खास ट्रिक से बनाएं मेथी के पकौड़े और कटलेट, पत्तों की कड़वाहट हो जाएगी छूमंतर
शेफ क्या करते हैं?
कई प्रोफेशनल शेफ पकौड़े निकालने के बाद उन्हें सीधे टिशू पर रखने के बजाय कुछ सेकंड के लिए जालीदार रैक या छलनी पर रखते हैं। इससे एक्स्ट्रा ऑयल नीचे टपक जाता है और पकौड़े नरम भी नहीं होते हैं। दरअसल, टिशू पेपर पर पकौड़े लंबे समय तक रखने से कई बार भाप बनने लगती है, जिससे पकौड़ों की कुरकुराहट कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें- पकौड़े को कुरकुरा बनाने के लिए अपनाएं ये 10 हैक्स, टोस्ट-सी करारा बनेगा स्नैक
तो अगर आप भी पकौड़ों को तलने के बाद उन्हें टिशू पेपर पर रखती थीं, तो अब उन्हें ऑयल फ्री बनाने का तरीका हमने आपको बताया है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Gemini
