नोएडा में ऐसे कई मंदिर हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। सुंदरता, साफ-सफाई और शांत वातावरण के कारण यहां हर साल हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इन मंदिरों की वास्तुकला लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करती है। ऐसे ही कुछ मंदिर नोएडा सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित हैं। हजारों लोग हर दिन नोएडा मेट्रो से सफर करते हैं, लेकिन इसके आस-पास स्थित इन मंदिरों के बारे में नहीं जानते। आप भी अगर परिवार को कहीं लेकर जाने के लिए नोएडा में अच्छी जगहें सर्च कर रही हैं, तो आप इन मंदिरों में ले जा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
श्री साईं टेंपल
शिरडी साईं बाबा की तरह नोएडा में भी बाबा का एक खूबसूरत मंदिर है। यहां स्थित बाबा की मूर्ति बिल्कुल वैसी है, जैसा शिरडी में बाबा के मंदिर में है। मंदिर की दीवारें सफेद रंग की हैं और इसमें स्पेस भी काफी है। इसलिए, चलने-फिरने में आपको ज्यादा भीड़ महसूस नहीं होगी। बस ध्यान रखें कि गुरुवार के दिन आपको लाइन में लगना पड़ सकता है। गूगल पर डाले गए रिव्यू के अनुसार यह जगह परिवार के साथ जाने के लिए अच्छी है।
- सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन से श्री साईं टेंपल की दूरी लगभग 9 किमी है। आप मेट्रो स्टेशन से उतरकर ऑटो लेकर पहुंच सकती हैं। यह मंदिर सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन से भी पास पड़ता है।
इस्कॉन मंदिर
नोएडा में श्री कृष्ण का इससे सुंदर मंदिर आपको और कोई नहीं लगने वाला। यह दिखने में इतना ज्यादा खूबसूरत है कि यहां आने के बाद लोग फोटो करवाए बिना खुद को रोक नहीं पाते। आप यहां केवल 52 मेट्रो स्टेशन नहीं बल्कि 59 और 61 मेट्रो स्टेशन से भी आ सकती हैं। ध्यान रखें कि आप किसी भी मेट्रो स्टेशन से यहां आ रही हों, लेकिन पहुंचने के लिए आपको एक ऑटो लेना होगा। परिवार के साथ आ रही हैं, तो ऑटो लेना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। 50 से 60 रुपये में आप यहां तक पहुंच जाएंगी। यह नोएडा में परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
- सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 4 से 5 किमी है। आप 15 मिनट में यहां पहुंच जाएंगी।
श्री जगन्नाथ मंदिर
खूबसूरती के मामले में श्री जगन्नाथ मंदिर भी कम नहीं है। इस मंदिर में आप किसी भी दिन चले जाएं, हर दिन आपको भीड़ मिलने वाली है। मंदिर सेक्टर 121 में नोएडा एक्सटेंशन रोड पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचना आसान है, क्योंकि सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन से सीधी सड़क मंदिर तक जाती है। मंदिर नोएडा के पर्थला ब्रिज से पहले ही पड़ता है। इसलिए, आपको आगे ट्रैफिक में फंसना नहीं होगा।
- सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 4.9 किमी है। यहां पहुंचने में आपको 10 से 15 मिनट का समय लग जाएगा।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
