हर दिन अलग-अलग नाश्ता क्या बनाया जाए, महिलाओं के लिए यह सबसे बड़ा सवाल होता है। केवल बच्चे ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोग एक ही नाश्ता रोज-रोज खाकर बोर हो जाते हैं। आज नाश्ते में क्या बनाया जाए? यह सवाल अगर हर दिन कोई करता है, तो सबसे ज्यादा गुस्सा आता है। जब परिवार के हर सदस्य की पसंद अलग-अलग हो, फिर तो नाश्ता बनाना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी पूरे हफ्ते अलग-अलग नाश्ता बनाना चाहती हैं, त आज के इस आर्टिकल में हम आपको 7 दिन का मेन्यू बताएंगे।

सोमवार को बनाएं चावल के आटे का चीला

हफ्ते की शुरुआत आप चावल के आटे से चीला बनाकर कर सकती हैं। बेसन का चीला रोज खाकर बोर हो गई हैं, तो आपको यह चीला एक बार बनाना चाहिए। इसे बनाने का प्रोसेस भी उतना ही आसान होता है। आटे में बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च साथ में मिला दें और जैसे आप बेसन का घोल बनाती हैं, ठीक उसी तरह चावल का भी बनाएं।

मंगलवार को बनाएं ब्रेड पिज्जा

हफ्ते के दूसरे दिन आप कुछ टेस्टी खाना चाहती हैं, जो चीज ब्रेड पिज्जा भी बना सकती हैं सकती है। अगर यह बनाने में आपको मुश्किल हो रहा है, तो आप सेंडविंच बना लें। प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और स्वीट कॉर्न के साथ इसे तैयार करेंगी, तो यह बहुत ज्यादा स्वाद लगेगा। यह कम समय में तैयार होने वाला यह नाश्ता है, जिसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती।

बुधवार को चावल के आटे से अप्पे बनाएं

बुधवार को नाश्ते में आप कुछ हेल्दी खा सकती हैं। चावल के आटे के अप्पे सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए दही में कद्दूकस की हुई गाजर, प्याज और धनिया के साथ मसाले मिला लें। अब इसे आटे में मिलाकर घोल तैयार करें। इसके बाद पैन में हल्का-हल्का तेल लगाएं बैटर डालकर पका लें। इसे बनने में समय भी नहीं लगेगा और खाने में भी स्वाद लगेगा।

गुरुवार को बनाएं ब्रेड पोहा

इसके लिए आपको ब्रेड को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेना है। इसके बाद जैसे आप पोहा तैयार करती हैं, ठीक उसी तरह तेल में प्याज, टमाटर और मसाले डालकर पका लें। इसके बाद कटे हुए ब्रेड डालें और मिला लें। अब ढककर पका लें। इस तरह ब्रेड पोहा बनकर तैयार है।

शुक्रवार को बनाएं सूजी वेजिटेबल उत्तपम

शुक्रवार को आप हेल्दी नाश्ता बना सकती हैं। इसके लिए आप सूजी का उत्तपम बना सकती हैं। सूजी में दही और थोड़ा पानी मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। इसके बाद इसमें सब्जियां मिलाएं। अब तवे पर हल्का तेल लगाकर इसे दोनों तरफ से सेक लें। इस तरह यह कम समय में आसानी से बन जाएगा।

शनिवार को बनाएं सूजी ढोकला

शनिवार के नाश्ते के लिए आप सूजी ढोकला भी बना सकती हैं। अगर आपको स्टीम्ड नाश्ता पसंद है, तो आप इसे बना सकती हैं। इसके लिए आपको सूजी में दही मिलाकर घोल तैयार करना है, इसके बाद लास्ट में ईनो डालें। इसे स्टीमर में 15 से 20 मिनट तक पकाएं और लास्ट में हरी मिर्च और करी पत्ते का तड़का डालें।

रविवार को बनाएं ब्रेड कटलेट

रविवार के दिन पूरा परिवार घर पर रहता है, तो नाश्ता में कुछ अच्छा खाने का मन करता है। अगर आप चाहती हैं की कुछ टेस्टी खाया जाए, तो आप ब्रेड कटलेट खा सकती हैं। इसे बनाने के लिए ब्रेड और आलू की जरूरत होती है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnifc, shutterstock