बच्चों को पार्क घूमना अच्छा लगता है, लेकिन पार्क में अगर खेलने की अच्छी चीजें हो, तो यह और भी ज्यादा मजेदार हो जाता है। हर दिन ऑफिस जाने वाले माता-पिता के पास भी केवल वीकेंड का दिन ही होता है, जब वह बच्चों को पार्क घुमा पाते हैं। बच्चे सुबह से ही इस बात से खुश रहते हैं कि उन्हें कहीं न कहीं आज घूमने का मौका मिलेगा। अगर आप नोएडा में रहती हैं और इस बार बच्चों को शहर के सबसे बड़े पार्क घुमाने लेकर जाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इनके लोकेशन और यहां कैसे पहुंच सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
वेद वन पार्क
यह पार्क थीम बेस्ड बना हुआ है। इस पार्क की सबसे खास बात यह है कि शाम को आपको यहां लाइट शो भी देखने को मिलेगा। एंट्री के लिए इस पार्क में फीस भी लगती है, लेकिन यह ज्यादा नहीं है। पार्क बड़ा है, इससिए ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी।
- लोकेशन-सेक्टर 78, नोएडा
- क्यों खास है?- यहां आप सुंदर फाउटेंन और फूलों का नजारा भी देख पाएंगे। शाम के समय का माहौल अच्छा होता है।
- कैसे पहुंचे?- आप नोएडा सेक्टर 101 मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकती हैं।
राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल (डॉ अम्बेडकर पार्क)
यह पार्क भी काफी बड़े स्पेस में बना हुआ है। इसे महान नेताओं के समपर्ण में बना गया है। पार्क के बीच में बलुआ पत्थर से निर्मित एक स्मारक भी बना हुआ है, इसलिए और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। यहां भी एंट्री फीस देनी होगी। पार्क सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है। यह नोएडा में वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
- कैसे पहुंचे? यहां आप नोएडा सेक्टर-15 और नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन से पहुंच सकती हैं।
- लोकेशन- सेक्टर-95, नोएडा
डी पार्क सेक्टर-62
नोएडा सेक्टर 62 का डी पार्क भी काफी फेमस है। यह भी एक बड़े स्पेस में बना हुआ है और खूबसूरत के मामले में कई बड़े पार्क को टक्कर देता है। यहां पहुंचना आसान और सस्ता है, इसलिए शाम के समय लोग यहां परिवार के साथ आते हैं। बच्चों के खेलने के लिए यहां झूले भी लगे हैं। इसके लिए अलावा बैठने के लिए सीटें और जगह-जगह चलने के लिए रनिंग स्पेस भी बनाया गया है। यह नोएडा में परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-magnific
