आम दिनों में सुबह-सुबह हर किसी को अपने काम और ऑफिस की जल्दी होती है। ऐसे में पूरे परिवार को एक साथ नाश्ता करने का मौका नहीं मिलता। यही कारण है कि छुट्टी के दिन सबसे ज्यादा मजा तब आता है, जब सब मिलकर एक साथ नाश्ता करते हैं। 15 अगस्त का दिन खुशी मनाने का दिन है, इसलिए नाश्ते में पूरा परिवार कुछ ऐसा खाना चाहता है, जो मसालेदार और चटपटा हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 नाश्ता आइडिया बताएंगे, जिसे देखते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाएगा।

टेस्टी नाश्ता आइडिया (Independence Day Breakfast Ideas)

इन रेसिपीज को घर में मौजूद सामग्री से तैयार किया जा सकता है, इसलिए आपको ज्यादा महंगी चीजें खरीदने की भी चिंता नहीं होगी। आप अपनी पसंद के अनुसार इनमें मसाले भी कम-ज्यादा कर सकती हैं।

1- आलू की मसालेदार कचौड़ी

गरमा-गरम कचौड़ी को ठंडी दही, हरी धनिया-पुदीने की चटनी के साथ खाने का मजा अलग ही होता है। बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग वाला यह नाश्ता लगभग हर किसी को पसंद आएगा। इसके साथ भी चाय या कॉफी सर्व कर सकती हैं।

  • सामग्री- मैदा, उबले आलू, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, सौंफ, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला, नमक और तेल।

2- कुरकुरे प्याज के पकौड़े

कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो सबसे सिंपल है कि आप कुरकुरे प्याज के पकौड़े बना लें। इसे और भी ज्यादा कुरकुरे बनाने के लिए आप इसमें मैदा या चावल का आटा डाल सकती हैं। 15 अगस्त की छुट्टी की सुबह चाय के साथ प्याज के पकौड़े का कोई मुकाबला नहीं।

  • सामग्री- बेसन, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, चाट मसाला, नमक, थोड़ा चावल का आटा और तेल।

3-मसालेदार ब्रेड पकोड़ा

अगर आप थोड़ी मेहनत कर सकती हैं, तो मसालेदार ब्रेड पकोड़ा बनाना बेस्ट रहेगा। ब्रेड पकोड़ा ऐसा नाश्ता है जिसे देखकर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के मुंह में पानी आ जाता है। कुरकुरा बेसन और अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ा देती है।

  • सामग्री- ब्रेड, उबले आलू, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर, चाट मसाला, नमक और तेल।

4- पनीर ब्रेड रोल

ब्रेड का कुछ अलग नाश्ता बनाना चाहती हैं, तो पनीर ब्रेड रोल बना सकती हैं। कुरकुरी ब्रेड के अंदर मसालेदार और हल्की मलाईदार पनीर की स्टफिंग इसका स्वाद खास बनाती है। ब्रेड को बहुत ज्यादा पानी में भिगोने से रोल तेल सोख सकता है, इसलिए सिर्फ हल्का गीला करके रोल बनाएं।

  • सामग्री- ब्रेड, पनीर, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, लाल मिर्च, चाट मसाला, गरम मसाला, नमक और तेल।

5- सूजी और आलू के रोल

अगर आप ब्रेड के बिना कोई नाश्ता तैयार करना चाहती हैं, तो सूजी और आलू से तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको पहले सूजी को पानी में मिलाकर पकाना है। इसे पका कर सुखा लें और इसमें आलू मिला लें। इसमें अपनी पसंद के अनुसार मसाले मिलाएं और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ठंडा हो जाए, तो आप इसे हाथों से गोल-गोल करके रोल बना लें।

  • सामग्री- सूजी, आलू, नमक, मिर्च, मसाला, तलने के लिए तेल।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific