अकेले घूमने का मन है, लेकिन पहली सोलो इंटरनेशनल ट्रिप के लिए ऐसी जगह ढूंढ रही हैं जहां बहुत ज्यादा पैसे खर्च न करने पड़ें? तो एशिया के कुछ खूबसूरत देश आपकी लिस्ट में हो सकते हैं। सोलो ट्रिप का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आपको किसी और के हिसाब से अपना प्लान नहीं बनाना पड़ता है। जब मन करे घूमिए, जहां मन करे रुकिए और अपनी पसंद का खाना खाइए।
अगर बजट को भी ध्यान में रखना है, तो थाइलैंड और वियतनाम जैसे कई ऑप्शंस आप देख सकती हैं। इन जगहों पर आपको खूबसूरत बीच, शानदार मार्केट, स्वादिष्ट लोकल फूड्स और एक अलग ही कल्चर देखने को मिलेगा। अगर आप इस बार अकेले विदेश घूमने का प्लान बना रही हैं, तो हम आपको 3 खूबसूरत देश के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
सोलो इंटरनेशनल ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये 3 देश
दुनियाभर में ऐसे कई देश हैं जहां लोग सोलो ट्रिप के लिए जाते हैं। हालांकि, अगर आपको बजट का ध्यान रखना है, तो ये 3 कंट्रीज आप एक्सप्लोर कर सकती हैं।
image credit- magnific
1. मलेशिया
Malaysia सोलो ट्रिप के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खासकर अगर आप शहर, शॉपिंग, फूड और घूमने के साथ थोड़ा नेचर को भी देखना चाहती हैं। यहां Kuala Lumpur जैसे शहर से लेकर बीचेस और दूसरी खूबसूरत जगहों तक घूमने के कई ऑप्शंस आपको मिल जाएंगे। एक और अच्छी बात यह है कि मलेशिया में बस और ट्रेन जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके आप खर्च को थोड़ा मैनेज कर सकती हैं। मलेशिया में आप ये चीजें कर सकती हैं-
- Kuala Lumpur में घूमना और शॉपिंग करना
- लोकल फूड करना
- बीच और नेचर वाली जगहों पर जाना
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करके बजट संभालना
2. थाईलैंड
फॉरेन ट्रिप के लिए थाईलैंड से भी बेहतरीन जगह कोई हो ही नहीं सकती है। अगर आपको बीच, शॉपिंग, स्ट्रीट फूड और घूमने-फिरने का मजा एक ही ट्रिप में चाहिए तो थाईलैंड जा सकती हैं। मेरे कई दोस्तों ने यहां पर सोलो ट्रिप किया है। यहां का बैंकॉक शहर सबसे ज्यादा फेमस है। यहां लोकल मार्केट्स में घूमने और स्ट्रीट फूड ट्राई करने का अपना अलग मजा है। अगर आपके पास बजट कम है तो महंगे होटल्स की जगह आप हॉस्टल्स या अफोर्डेबल स्टे देख सकती हैं। आप थाईलैंड में बैंकॉक के अलावा फुकेट या पटाया भी जा सकती हैं। थाईलैंड में आप ये चीजें एक्सप्लोर कर सकती हैं-
- बीचेस और आइलैंड का मजा
- लोकल मार्केट्स में घूमना
- स्ट्रीट फूड ट्राई करना
3. वियतनाम
कम बजट में फॉरेन ट्रिप करने वाले वियतनाम भी जरूर जाते हैं। यहां आपको बीच के साथ पहाड़, लोकल मार्केट्स और अलग तरह के कल्चरल एक्सपीरियंस देखने को मिलेंगे। वियतनाम में आपको एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए बस, ट्रेन और फ्लाइट जैसे ऑप्शंस मिल जाएंगे। हनाेई, दा नांग, हाेई आन जैसी जगह आप एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आप ये चीजें ट्राई कर सकती हैं-
- खूबसूरत बीच पर समय बिताना
- पहाड़ों और नेचर की खूबसूरती निहारना
- लोकल फूड का स्वाद लेना
- लोकल लाइफ को देखने का मौका
यह भी पढ़ें- साल में सिर्फ 24 घंटे के लिए सजता है वियतनाम का यह 'एक्स-लवर्स मार्केट', मिलते हैं बिछड़े प्रेमी
सोलो ट्रिप पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप पहली बार अकेले विदेश घूमने जा रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रख सकती हैं। जैसे-
- प्लानिंग दो से तीन महीने पहले ही करें
- फ्लाइट और होटल की कीमत पहले देख लें
- पूरे ट्रिप का बजट पहले से डिसाइड कर लें
- होटल या हॉस्टल की लोकेशन जरूर देखें
- लोकल ट्रांसपोर्ट के ऑप्शंस पहले ही समझ लें
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ रख लें
- ट्रिप से पहले उस देश के लेटेस्ट एंट्री रूल्स जरूर चेक कर लें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
