जब भी फ्रेंड्स या फैमिली के साथ घूमने का प्लान बनता है, तो सबसे पहले दिमाग में गोवा का ही नाम आता है, लेकिन सच कहें तो आजकल गोवा की एक ठीक-ठाक ट्रिप भी काफी महंगी पड़ने लगी है। ऐसे में अगर आपका बजट 50 हजार रुपये के आसपास पहुंच ही गया है, तो क्यों न इस बार देश से बाहर घूमने का प्लान बनाया जाए? जी हां, इतने ही बजट में आप पासपोर्ट पर स्टैंप लगवाकर किसी खूबसूरत फॉरेन डेस्टिनेशन पर जा सकती हैं।
50 हजार में घूम आएं ये खूबसूरत देश
हम आपको 5 शानदार देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप 50 हजार के अंदर एक यादगार इंटरनेशनल ट्रिप का मजा ले सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं-
1. थाईलैंड
थाईलैंड हमेशा से ही कम बजट में विदेश घूमने वालों की पहली पसंद रहा है। बैंकॉक की शानदार शॉपिंग मार्केट्स से लेकर फुकेट और पटाया के नीले समंदर तक, यहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ है। यहां का स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और नाइटलाइफ भी बहुत फेमस है। सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप फ्लाइट और होटल की बुकिंग एक-दो महीने पहले कर लें, तो 40 से 45 हजार रुपये में आप 4 से 5 दिन का ट्रिप बहुत आसानी से पूरा कर सकती हैं।
image credit- magnific
2. वियतनाम
आजकल वियतनाम इंडियंस के बीच सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। इसकी बड़ी वजह है यहां की नेचुरल ब्यूटी और सस्ता रहन-सहन। भारत के एक रुपये की कीमत वियतनाम की करेंसी में काफी ज्यादा है। ऐसे में यहां आपका खाना-पीना और घूमना बहुत सस्ता पड़ता है। Ha Long Bay की खूबसूरत क्रूज राइड और वहां का स्ट्रीट कल्चर हर किसी को पसंद आता है। अगर आपका बजट 50 हजार का है, तो वियतनाम की एक बेहतरीन और यादगार ट्रिप हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Solo International Trip के लिए बेस्ट हो सकते हैं ये 3 खूबसूरत देश, कम बजट में मिलेगा फुल मजा
3. बाली
अगर आप अपनी ट्रिप में भागदौड़ की बजाय सिर्फ सुकून चाहती हैं, तो बाली से बेहतर कोई जगह नहीं है। उबूद (Ubud) के हरे-भरे धान के खेत, खूबसूरत मंदिर और रिलैक्स करने वाले बीच आपको एक अलग ही दुनिया का अहसास करा देंगे। वैसे तो बाली की फ्लाइट टिकट कभी-कभी महंगी हो जाती है, लेकिन अगर आप ऑफ-सीजन में या सेल के दौरान टिकट लेंगी, तो वहां रुकना और घूमना काफी किफायती है। 50 हजार रुपये में आप 4 से 5 दिन बाली में आराम से बिता सकती हैं।
image credit- magnific
4. श्रीलंका
हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका की नेचुरल ब्यूटी किसी जन्नत से कम नहीं है। भारत से काफी पास होने की वजह से यहां की फ्लाइट टिकट सस्ती मिल जाती है। कैंडी के हरे-भरे चाय के बागान हों या फिर बेंटोटा के शानदार साफ-सुथरे बीच, श्रीलंका में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है। यहां का स्पाइसी खाना भी हम इंडियंस के स्वाद से काफी मिलता-जुलता है। आप 4 से 5 दिन का श्रीलंका टूर 35 से 45 हजार रुपये में प्लान कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- जापान-दुबई या वियतनाम नहीं, कम बजट में Hong Kong की कर आएं सैर; पढ़ें 4 दिन का पूरा प्लान
5. नेपाल
नेपाल एक ऐसा देश है जहां जाने के लिए हम इंडियंस को न वीजा की जरूरत पड़ती है और न ही लंबी-चौड़ी कागजी कार्रवाई की। अगर आपको एडवेंचर और पहाड़ों से प्यार है, तो नेपाल का टूर आपके लिए परफेक्ट रहेगा। काठमांडू के ऐतिहासिक मंदिर और पोखरा की झीलों का नजारा आपके ट्रिप को यागदार बना देंगे। आप चाहें तो दिल्ली या यूपी से बस या ट्रेन के जरिए भी जा सकती हैं, जिससे आपका बजट और भी कम हो जाएगा। 25 से 35 हजार रुपये में नेपाल की एक वीआईपी ट्रिप आसानी से की जा सकती है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
