70 और 80 के दशक में रीना रॉय की गिनती इंडस्ट्री की खूबसूरत और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में की जाती थी। उस वक्त पर उनका फिल्मी करियर पीक पर था और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनके अफेयर की खबरें भी इंडस्ट्री के गलियारों में गूंज रही थीं। इसी बीच अचानक शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पूनम की शादी की खबरें आईं और सभी हैरान कर गए। हालांकि, इसके बाद भी कुछ वक्त तक रीना रॉय का नाम शत्रुघ्न सिन्हा के साथ जुड़ता रहा। इसके कुछ वक्त बाद साल 1983 में रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान संग निकाह कर लिया। हालांकि, बाद में उनका तलाक हो गया और 9 साल बाद साल 1992 में वह भारत वापस लौट आईं। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। यहां तक कि उन्होंने साधु-संतों तक की मदद ली थी। इसका जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?

बेटी की कस्टडी पाने के लिए रीना रॉय ने ली थी साधु-संतों की मदद

रीना रॉय ने साल 2023 की शुरुआत में एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू मे अपनी जिंदगी के मुश्किल वक्त के बारे में बात की थी और बताया था कि कैसे एक वक्त पर अपनी बेटी की कस्टडी के लिए वह इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने साधु-संतों की मदद ली थी और वो सब किया था, जो उन्होंने कहा था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द बयां किया था और कहा था कि उनकी बेटी उनके पास वापस लौट आए, इसके अलावा उन्हें कुछ और समझ नहीं आ रहा था। किसी के कहने पर उन्होंने साधु-संतों की मदद लेने का फैसला लिया था। सालों पहले एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि तलाक के बाद उनके पति बेटी को लेकर लंदन चले गए थे, वो चाहते थे कि मैं भी वहीं शिफ्ट हो जाऊं और ब्रिटिश नागरिकता ले लूं, लेकिन मैंने उसके लिए मना कर दिया था। उन्हें लगा था कि आखिर में मुझे भी बेटी से मिलने के लिए लंदन जाना पड़ेगा, लेकिन मैंने बेटी की कस्टडी पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की और आखिर में जीत मेरी हुई। बता दें कि मोहसिन खान और रीन रॉय की बेटी का नाम पहले जन्नत था। हालांकि, कस्टडी मिलने के बाद रीना ने उसका नाम बदलकर सनम रख दिया था।

पिता और बेटी के बीच है अच्छा बॉन्ड

रीना रॉय ने यह भी कहा था कि आज सनम और उसके पिता के बीच अच्छा बॉन्ड है और वह भी मोहसिन का सम्मान करती हैं व यही चाहती हैं कि वह हमेशा सेहतमंद और खुश रहें।

यह भी पढ़ें- स्कूल बंक करके राजेश खन्ना के घर के बाहर खड़ी रहती थीं यह एक्ट्रेस, फिर ऐसे सच हुआ साथ काम करने का सपना


शत्रुघ्न सिन्हा की भी ली थी मदद

उस वक्त कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई थी रीना रॉय ने बेटी की कस्टडी हासिल करने में शत्रुघ्न सिन्हा की भी मदद ली थी। पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति से शत्रुघ्न सिन्हा की अच्छी दोस्ती थी और उन्होंने रीना की मदद की थी।


यह भी पढ़ें- नरगिस की वजह से रीना रॉय बन गई थीं स्टार, जानिए क्या था वो किस्सा


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।