Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:11 PM IST

मौनी रॉय को ऐसे मिला था 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कृष्णा तुलसी का रोल, सालों बाद किया खुलासा

मौनी रॉय ने साल 2007 में एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कृष्णा तुलसी का रोल निभाकर एक्टिंग में डेब्यू किया था। सालों बाद उन्होंने फराह खान के व्लॉग में बताया है कि उन्हें यह रोल कैसे मिला था?
Updated:- 2026-09-01, 17:38 IST
mouni roy reveals in farah khan vlog that how she got role in kyunki saas bhi kabhi bahu thi

मौनी रॉय की गिनती आज टीवी और फिल्मों की जानी-पहचानी एक्ट्रेस के तौर पर होती है। उन्होंने साल 2007 में एकता कपूर के पॉपुलर डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस सीरियल में उनके अपोजिट पुलकिट सम्राट थे, जो लक्ष्य विरानी के रोल में नजर आए थे। इसके बाद वह 'देवों के देव...महादेव', 'नागिन' और 'जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' जैसे कई सीरियल्स में नजर आईं और फिर उन्होंने बड़े परदे का रूख किया। हाल ही में मौनी रॉय ने फिल्ममेकर फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में बताया है कि उन्हें यह रोल कैसे मिला? उनकी यह कास्टिंग स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

किसी ने मेरे कंधे पर हाथ रखा और...

हाल ही में फराह खान, मौनी रॉय के घर मेहमान बनकर पहुंचीं और इसका वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस वीडियो में मौनी अपने खूबसूरत घर का टूर दे रही हैं और साथ ही अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से सुना रही हैं। जब फराह खान ने उनसे उनके टीवी डेब्यू के बारे में पूछा, तो मौनी ने काफी फिल्मी कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, "मैं यूनिवर्सिटी के बाहर चल रही थी...एकता मैम की टीम के किसी व्यक्ति ने मुझे सड़क पर चलते हुए देखा, मेरे कंधे पर हाथ रखा और कहा..." यह सुनकर फराह खान भी चौंक गईं और उन्होंने कहा, "क्या बोल रही हो..क्या सच में ऐसा हुआ था...हम तो बस ऐसी स्टोरीज सुनते हैं कि कोई कैफे में बैठा था और किसी की नजर उस पर पड़ गई।" इसके जवाब में मौनी ने कहा कि उनके साथ सच में ऐसा ही हुआ था और इस तरह उन्हें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल मिला था। बता दें कि मौनी ने दिल्ली से पढ़ाई की है। उन्होंने मिरांडा हाउस से इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन से मास्टर्स किया था।

mouni roy in kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

एक्टिंग में करियर बनाने का नहीं था इरादा

मौनी रॉय ने फराह खान के व्लॉग में यह भी कहा कि वह मुंबई एक्टिंग में करियर बनाने की सोच के साथ नहीं आई थीं। उन्होंने सोचा था कि कुछ महीने काम करके वह दिल्ली वापस चली जाएंगी, लेकिन उन्हें इस शहर से मोहब्बत हो गई।

moui roy farah khan vlod

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 First Episode Review: 25 साल बाद क्लासिक अंदाज में परदे पर लौटीं तुलसी विरानी, नहीं बदला शो का कलेवर...फैंस बोले अब अनुपमा की छुट्टी

'क्योंकि...' से घर-घर में पॉपुलर हुई थीं मौनी रॉय

मौनी रॉय को एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी और इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया था। मौनी ने काफी वक्त पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक प्राउड टीवी एक्टर हैं और वह आज जो कुछ भी हूं, उसमें टीवी का अहम रोल है। साथ ही उन्होंने एकता कपूर को भी शुक्रिया कहा था।

यह भी पढ़ें- मौनी रॉय के तलाक के बाद क्यों साधा जा रहा है दिशा पाटनी पर निशाना? सोशल मीडिया पर लग रहे हैं बड़े इल्जाम


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

FAQ
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल कब आया था?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' 3 जुलाई 2000 से 6 नवंबर 2008 तक स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ था।
क्या मौनी राय का तलाक हो गया है?
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने मई 2026 में अपने अलग होने का ऐलान किया है।
मौनी रॉय ने बॉलीवुड में किस फिल्म से डेब्यू किया था?
मुख्य अभिनेत्री के तौर पर मौनी रॉय ने साल 2018 में आई फिल्म 'गोल्ड' से डेब्यू किया था।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।