स्कूल बंक करके राजेश खन्ना के घर के बाहर खड़ी रहती थीं यह एक्ट्रेस, फिर ऐसे सच हुआ साथ काम करने का सपना

राजेश खन्ना की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं था। खासकर लड़कियां उनके लिए दीवानी हुआ करती थीं। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस भी काका की फैन रही हैं। एक्ट्रेस रीना रॉय तो उनकी इतनी बड़ी फैन थीं कि उनकी एक झलक पाने के लिए स्कूल बंक करके उनके 'आशीर्वाद' बंगले के बाहर घंटों खड़ी रहती थीं।  
Updated:- 2026-06-26, 16:05 IST
image

बॉलीवुड स्टार्स के लिए फैंस की दीवानगी भला कहां किसी से छुपी है। अपने फेवरेट स्टार्स की एक झलक पाने के लिए फैंस दीवाने रहते हैं। आज के वक्त में सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स, फैंस से जुड़े रहते हैं, लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। बात अगर पुराने जमाने की करें, तो उस वक्त फैंस के प्यार जताने का अंदाज भी अलग था। गुजरे जमाने के मशहूर एक्टर राजेश खन्ना के लिए फैंस की दीवानगी अलग लेवल की थी। यहां तक कि कई एक्ट्रेसेस भी इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वो राजेश खन्ना की कितनी बड़ी फैन रही हैं। रीना रॉय भी इन्हीं में से एक थीं। उन्होंने कई इंटरव्यूज के दौरान बताया है कि कैसे राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए वो स्कूल तक बंक कर दिया करती थीं। चलिए आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए स्कूल बंक कर देती थीं रीना रॉय

रीना रॉय कई इंटरव्यूज के दौरान राजेश खन्ना के लिए अपनी दीवानगी का जिक्र कर चुकी हैं। जब वह कपिल शर्मा के शो में बतौर गेस्ट आई थीं, तो उन्होंने बताया कि वह राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए स्कूल बंक कर दिया करती थीं। उन्होंने बताया था कि वो अपनी सहेलियों के साथ राजेश खन्ना के बंगले के बाहर घंटों इस उम्मीद में खड़ी रहती थीं कि उन्हें राजेश खन्ना की एक झलक मिल जाए।

rajesh khanna and reena roy films

यहां तक कि वो उनके फिल्में देखने के लिए अपनी सारी पॉकेटमनी खर्च कर दिया करती थीं। वह पढ़ाई छोड़कर भी एक्टर की फिल्में देखा करती थीं और इस वजह से उनकी मां ने नाराज होकर उनसे कह दिया था कि वो राजेश खन्ना की फिल्में न देखें।

बाद में मिला था राजेश खन्ना संग काम करने का मौका

रीना रॉय ने यह भी बताया था कि जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और राजेश खन्ना के साथ काम करने का मौका मिला, तो उन्हें अपनी किस्मत पर यकीन ही नही हुआ।

reena roy and rajesh khanna

बता दें कि राजेश खन्ना और रीना रॉय ने 'धनवान', 'आशा ज्योति' और 'धरम खाता' में साथ काम किया है और बाद में दोनों दोस्त बन गए थे। रीना रॉय ने एक बातचीत में यह भी बताया था कि परदे पर राजेश खन्ना को पिटता देखकर उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था।

 

 

 

यह भी पढ़ें- 'लोग सोचने लगे थे हमारा अफेयर है...', जब मुमताज ने राजेश खन्ना संग रिश्ते पर की थी खुलकर बात; बोलीं- वो कभी मेरे चेहरे पर तो कभी...


यह भी पढ़ें- जब राजेश खन्ना ने जानबूझकर गर्लफ्रेंड के घर के सामने से निकाली थी अपनी बारात, डिंपल कपाड़िया नहीं इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था दिल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।