बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लेकर इन दिनों खबरें आ रही हैं कि वो जल्द ही तीसरी शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर और गौरी जल्द ही बंधन में बंध सकते हैं। आमिर खान ने अपने 60वें बर्थडे पर गौरी संग उनके रिशतो को ऑफिशियल किया था और गौरी को सभी से मिलवाया था। आमिर 61 साल के हैं और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही वो तीसरी बार शादी करने वाले हैं। इसी बीच आमिर खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि शादी शायद उन्हें शोभा नहीं देगी। उन्होंने गौरी को लेकर भी कई चौंकाने वाली बातें कही थीं। चलिए आपको बताते हैं कि आमिर ने क्या कहा था?

शादी शायद मुझे शोभा नहीं देगी...

आमिर खान ने साल 2025 में गौरी संग उनके रिश्ते को ऑफिशियल किया था। उस वक्त उन्होंने मीडिया से गौरी को मिलावाया था। उन्होंने गौरी संग उनके रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि हम दोनों पूरी तरह से कमिटेड हैं। मेरी दो बार शादी हो चुकी है पर अब 60 की उम्र में शादी मुझे शोभा नहीं देगी पर देखते हैं कि आगे क्या होगा।

आमिर खान ने गौरी को लेकर कही थी यह बात

आमिर खान ने एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा था, "मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं गौरी से मिला और हमारा रिश्ता शुरू हुआ..वो बहुत अच्छी हैं और मुझे उनके साथ सुकून महसूस होता है। हालांकि, किरण और रीना के साथ भी मेरा गहरा रिश्ता था लेकिन कुछ वजहों से हम साथ नहीं रह पाए पर मैं बहुत खुश हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। हम साथ में बेहद खुश है और मुझे लगता है कि अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।" आमिर खान ने एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में ये भी कहा था कि वो दिल से गौरी से शादी कर चुके हैं।

आमिर खान और गौरी की उम्र में कितना अंतर?

आमिर खान और गौरी की उम्र में 15 साल का अंतर है। आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था, वहीं गौरी खान का जन्म 21 अगस्त 1978 को हुआ था।  


आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से अभी उनकी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट जल्द ही तीसरी शादी करने वाले हैं। ऐसे में इन खबरों को अभी ऑफिशियल नहीं माना जा सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।