क्या 61 की उम्र में फिर दूल्हा बनेंगे आमिर खान? तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ये खबरें

Aamir Khan Wedding News: खबरों की मानें तो आमिर खान 61 साल की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल दावों के मुताबिक, एक्टर आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।  
Updated:- 2026-06-03, 20:41 IST
image

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हमेशा अपनी फिल्मों के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले साल उन्होंने डेढ़ साल की अटकलों के बाद गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई बार साथ स्पॉट हो चुके हैं। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को दुनिया से मिलवाया था और बताया था कि उनकी फैमिली भी उनके और गौरी के रिश्ते को एक्सेप्ट कर चुकी है। अब दोनों को लेकर खबरें आ रही हैं कि आमिर खान अगले महीने अपनी लेडी लव से शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो बार तलाकशुदा आमिर 61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर आमिर की शादी को लेकर क्या खबरें सामने आ रही हैं?

जुलाई में शादी करने वाले हैं आमिर खान?

aamir khan and gauri

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर और गौरी 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं। दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे और केवल परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही इसका हिस्सा बनेंगे। हालांकि, इस निजी समारोह को लेकर अभी आमिर की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

तीसरी शादी पर आमिर ने कही थी यह बात

आमिर खान ने एक बातचीत में तीसरी शादी के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि वो दो बार शादी कर चुके हैं और 60 साल की उम्र में तीसरी बार शादी करना उन्हें शोभा नहीं देगा, लेकिन फिर भी देखते हैं कि आगे क्या होगा। बता दें कि आमिर और गौरी पिछले कुछ वक्त से परिवार के साथ रह रहे हैं और जल्द दी शादी करने वाले हैं। एक और इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि वो दिल से गौरी से शादी कर चुके हैं और उनके साथ रिश्ते को लेकर बहुत सीरियस हैं।

यह भी पढ़ें- 'कौन हो तुम, मेरे ऑटो से उतरो...' जब फिल्म के प्रमोशन के लिए आमिर खान ने बदला था भेष, ऑटो रिक्शा चालक ने पहचानने से कर दिया था इनकार

टूट चुकी हैं दो शादियां

aamir khan and kiron roy

आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ साल 1986 में भागकर शादी की थी। दोनों का रिश्ता 16 साल तक चला और फिर साल 2002 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। आमिर और रीना के दो बच्चे आयरा और जुनैद हैं। इसके बाद आमिर ने डायरेक्टर किरण राव से साल 2005 में शादी की थी और साल 2011 में दोनों ने बेटे आजाद का स्वागत किया। साल 2021 में आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए।

 

यह भी पढ़ें- एक बार फिर 'फुंसुक वांगडू' बनेंगे आमिर खान? '3 इडियट्स' के सीक्वल पर एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, कहानी को लेकर कही ये बात

 

आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से अभी इस बात पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है। ऐसे में इन खबरों को अभी ऑफिशियल नहीं माना जा सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।