सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में छलका आमिर खान का दर्द, बोले- पागलों की तरह काम किया, परिवार और बच्चे सब...

आमिर खान हाल ही में सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी निजी जिंदगी और करियर के बारे में खुलकर बात करते नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्होंने सालों तक पागलों की तरह काम किया और कहीं न कहीं इस वजह से परिवार और रिश्ते पीछे छूट गए।
Updated:- 2026-10-23, 12:16 IST
aamir khan gets emotional at singapore international film festival

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान गुरुवार को सिंगापुर इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने। यहां उन्होंने अपने करियर के सबसे मुश्किल वक्त को याद किया और बताया कि कैसे तीन दशकों तक लगातार काम करने की वजह से कहीं न कहीं उनका परिवार, रिश्ते और बच्चे पीछे छूट गए वह उन्हें उनके लिए वक्त नहीं मिल पाया। आमिर खान ने यह भी कहा कि उन्होंने पागलों की तरह काम किया है और इसका उनकी निजी जिंदगी पर काफी असर हुआ। इस दौरान आमिर खान की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने अपने करियर के सबसे मुश्किल वक्त को भी याद किया। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

एक गहरा खालीपन महसूस हुआ....

सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में, आमिर खान को हांगकांग के मशहूर फिल्म निर्देशक पीटर चान हो-सन ने 'स्क्रीन आइकन अवार्ड' से सम्मानित किया। इस फेस्टिवल में आमिर ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले। जब उनसे उनके करियर के सबसे मुश्किल वक्त के बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने बताया कि कोविड के दौरान उन्होंने अपने तीन दशक के करियर को याद करके काफी खालीपन महसूस हुआ। एक्टर ने कहा, "कोविड के दौरान जब मैं खाली बैठा था, तो मैंने सोचा कि मेरी जिंदगी के लगभग 30 साल बीत चुके हैं। एक-दो या पांच साल तक किसी काम को पूरी तरह पागलपन की हद तक डूबकर करना तो ठीक है, लेकिन अगर ऐसा 30 सालों तक चलता रहे, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपने अपने रिश्ते खो दिए हैं। आपके बच्चे बड़े हो गए हैं, वे अब एडल्ट हो चुके हैं। ये सब सोचकर मुझे एक गहरा खालीपन महसूस हुआ।" 

इस दौरान एक्टर की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान हुए इस अनुभव के बाद वह पिछले कुछ सालों से अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों के लिए वक्त निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 61 की उम्र में आमिर खान ने तीसरी बार की शादी, गौरी स्प्रैट संग पहली फोटो आई सामने

रीना के सामने रोते थे आमिर खान...

आमिर खान ने इस बातचीत में अपने करियर के शुरुआती दौर को भी याद किया। उन्होंने बताया कि साल 1988 में आई उनकी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की जबरदस्त सफलता के बाद, उन्होंने 6 महीनों के अंदर 9 फिल्में साइन कर ली थीं। हालांकि, शूटिंग शुरू होने पर उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। आमिर ने बताया कि वह घर आकर रीना (आमिर खान की पहली पत्नी) के सामने रोते थे। इसके बाद उनकी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होती गईं, और उन्हें 'वन-फिल्म वंडर' (सिर्फ एक हिट फिल्म देने वाला) कहा जाने लगा। इससे उन्हें काफी चोट पहुंची।

aamir khan gets emotional at singapore international film festival

Image Courtesy: Instagram/Aamir Khan Productions

यह भी पढ़ें- जब शाहरुख खान ने आमिर से की थी काजोल की बुराई, कहा था तुम उसके साथ कभी काम मत करना


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
आमिर खान की कितनी पत्नियां हैं?
आमिर खान ने तीन बार शादी की है। उनकी वर्तमान में एक पत्नी (गौरी स्प्रैट) हैं, जबकि उनकी पहली दो पत्नियों (रीना दत्ता और किरण राव) से उनका तलाक हो चुका है
आमिर खान की सबसे सुपरहिट फिल्म कौन सी है?
आमिर खान ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी सबसे सुपरहिट और ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'दंगल' है, जो 23 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई थी। 
आमिर खान की उम्र कितनी है?
आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था। वह 61 साल के हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।