क्या आमिर खान की वजह से अटकी Batwara 1947 की OTT रिलीज? एक गलती ने कराया 60 करोड़ का नुकसान

सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। अच्छे रिव्यूज के बाद भी फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार कमाई नहीं कर पाई और अब इसकी ओटीटी रिलीज पर भी संकट मंडराता दिख रहा है।
Updated:- 2026-08-26, 01:24 IST
batwara 1947 ott release in trouble aamir khan rejected 60 crore deal sunny deol film faces loss

सनी देओल की फिल्म  'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को थियेटर्स में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। सभी को लगा था कि 'गदर 2' की तरह सनी पाजी इस बार भी धमाल करेंगे, लेकिन 'आवारापन 2' की आंधी में यह फिल्म टिक नहीं पाई और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी स्टारर इस फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले थे, लेकिन उस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 44.72 करोड़ रुपये कमाए। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की ओटीटी रिलीज पर भी अब संकट मंडराता दिख रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

'बंटवारा 1947' की ओटीटी रिलीज पर लगा ग्रहण?

बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बीच अब 'बंटवारा 1947' की ओटीटी रिलीज पर सस्पेंस बना हुआ है। खबरों की मानें तो फिल्म की रिलीज से पहले एक ओटीटी प्लेटफॉर्म से इसके राइट्स खरीदने के लिए 60 करोड़ रुपये की डील ऑफर की गई थी, जिसे आमिर खान ने ठुकरा दिया था। उनका यह फैसला अब उन पर भारी पड़ता दिख रहा है। आमिर को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करेगी और उसके बाद वह फिल्म के ओटीटी राइट्स को मोटे दामों में किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म को देंगे, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब रहा और इसी वजह से बताया जा रहा है कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भी इसकी कीमत कम कर दी है। जहां एक वक्त पर आमिर खान को इसके लिए 60 करोड़ मिल रहे थे, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब इसके राइट्स खरीदने के लिए कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म 20-30 करोड़ से ज्यादा देने के लिए तैयार नहीं है।

batwara ott release

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 vs Batwara 1947: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रहा किस फिल्म का कब्जा? जानें कलेक्शन

क्या आमिर खान की गलती पड़ी भारी?

आमिर खान की इस गलती की वजह से फिल्म के ओटीटी राइट्स की कीमत 50 परसेंट तक घट गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इसे लेकर आमिर खान और सनी देओल के बीच मनमुटाव हो गया है और सनी आमिर के इस फैसले से नाराज है। कहा यह भी जा रहा है कि सनी ने इस फिल्म के लिए फीस लेने के बजाय प्रॉफिट शेयर लेने की डील की थी, ऐसे में अब आमिर की गलती के चलते सनी के प्रॉफिट शेयर में भी गिरावट आ जाएगी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

क्या 'आवारापन 2' से क्लैश पड़ा भारी?

'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। उम्मीद की जा रही कि 15 अगस्त के खास मौके और वीकेंड का इस फिल्म को फायदा मिलेगा, लेकिन शिवम पंडित का क्रेज इस फिल्म को ले डूबा। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म के लिए 'आवारापन 2' से क्लैश भारी पड़ा। शायद अगर मेकर्स फिल्म को सिंगल रिलीज करने का फैसला लेते, तो फिल्म के बिजनेस में इजाफा देखने को मिलता।

यह भी पढ़ें- 'आवारापन 2' की आंधी में उड़ी 'बंटवारा 1947', वीकेंड पर इमरान हाशमी की फिल्म ने जमकर छापे नोट


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।