इंडियन सिनेमा में बहुत सारे ऐसे कलाकार है, जिन्होंने खुद को मील का पत्थर साबित किया है। इनमें से एक आमिर खान भी हैं। आमिर को इंडस्ट्री में लगभग 4 दशक हो चुके हैं, अब उन्हें किसी भी परिचय की जरूरत नहीं हैं, मगर एक टाइम था जब अपनी पहचान बनाने के लिए आमिर एक रात खुद ही अपनी पहली फिल्म के प्रमोशन पर निकल पड़े थे। दरअसल, वो जमाना कुछ और था, फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड ही नहीं था। उस दौर में नए कलाकारों को पहचान मिलना भी मुश्किल था, क्योंकि उनसे पहले से ही इंडस्ट्री में बड़े-बड़े दिग्गज मौजूद थे। ऐसे में आमिर खान के लिए फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में अपनी अदाकारी को साबित करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। इस फिल्म से ही उनके करियर की दिशा तय होनी थी। ऐसे में आमिर खान ने कुछ ऐसा कर दिया, जो जिंदगी भर के लिए उनके मन में एक छाप छोड़ गया।
आमिर अपनी पहली फिल्म का ऐसा किया था प्रमोश
80 के दशक तक इंडियन सिनेम ने हर लिजाह से तरक्की कर ली थी, मगर फिल्म प्रमोशन के नाम पर केवल पोस्टर्स का ही सहारा था। किसी भी नई फिल्म के आने से पहले शहर की दीवारों, ऑटो रिक्शा पर उसके पोस्टर्स लगवा दिए जाते थे। जब फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के पोस्टर्स लॉन्च हुए, तो आमिर खान को लगा कि क्यों न थोड़ी एक्सट्रा मेहनत कर खुद को फिल्म को प्रमोट किया जाए ताकि फिल्म चल जाए। एक चर्चित मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में आमिर ने खुद एक ऐसी घटना के बारे में बताया, "फिल्म में मैं और जूही सभी न्यूकमर थे। मुझे लगा कोई बड़ा स्टार तो है नहीं, ऐसे में फिल्म चलेगी कैसे, इसलिए एक दिन देर रात मैं घर से फिल्म के कुछ पोस्टर लेकर निकला। एक ऑटो किया और सोचा खुद भी शहर में इन पोर्स्टस को लगाउंगा, ताकि मेरी फिल्म चल जाए।" लेकिन आमिर को तब झटका लगा जब एक ऑटो वाले ने उन्हें पोस्टर लगाते हुए पकड़ लिया।
ऑटो से क्यों उतरना पड़ा आमिर को ?
आमिर छुपकर ऑटो में अपनी फिल्म का पोस्टर लगा रहे थे, तब ही ऑटो वाले ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें बाहर निकाल दिया। ऑटो ड्राइवर ने उनसे कहा "तुम मेरा ऑटो क्यों खराब कर रहे हो।" आमिर बोले " मैं तो बस अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहा हूं।" ड्राइवर बोला "कैसी फिल्म? तुम कोई हीरो हो क्या? मैं तो नहीं जानता हूं तुमको। चलो जाओ यहां से।" बस यह सुनते ही आमिर का सारा कॉन्फिडेंस हिलकर रह गया।
आमिर की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' उस दशक की तीसरी सबसे पैसे कमाने वाली फिल्मों से एक थी, बाद में इस फिल्म की लोकप्रियता और बढ़ी। लोगों ने इस फिल्म को पसंद किया। आज के समय में जब आमिर खान और जूही चावला की अच्छी फिल्मों की चर्चा होती है, तो इस फिल्म का नाम जरूर लिया जाता है।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी बाॅलीवुड से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
